Preetika Chauhan Gets Bail: ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को मिली बेल
प्रीतिका चौहान टीवी में जाना माना नाम हैं. उन्होंने कई पौराणिक शो में काम किया है. प्रीतिका देवों के देव महादेव, संकटमोचक महाबली हनुमान और सावधान इंडिया जैसे शोज में काम कर चुकी हैं.
Preetika Chauhan Gets Bail: बॉलीवुड में ड्रग्स मामले की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हाल ही में कार्यवाही करते हुए टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान संग एक ड्रग्स पेडलर फैजल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस के पास से 99 ग्राम गांजा बरामद हुआ था. जिसके बाद दोनों को NCB ने अपने चंगुल में ले लिया था. कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को 8 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि कोर्ट ने एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान और फैजल को बेल दे दी है.
ANI की खबर के मुताबिक मुंबई की एक कोर्ट ने टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान और फैजल को बेल दे दिया है. NCB की मुंबई यूनिट ने 25 अक्टूबर को उनके पास से 99 ग्राम गांजा बरामद किया था. यह भी पढ़े: NCB Arrests TV Actress Preetika Chauhan: टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान और 1 व्यक्ति को नारकोटिक्स विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया 99 ग्राम गांजा
Mumbai: Court grants bail to TV actor Preetika Chauhan and one person Faisal.
Mumbai Zonal Unit of Narcotics Control Bureau (NCB) had arrested them on 25th Oct and had seized 99 grams of Ganja from their possession.
— ANI (@ANI) October 29, 2020
आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत केस में जब से ड्रग्स मामला सामने आया है. NCB लगातार मामले की जांच कर रही है. इस जांच में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के भाई को गिरफ्तार किया था. इस पूरे मामले में अब तक 23 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

