टीवी

NCB Arrests TV Actress Preetika Chauhan: टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान और 1 व्यक्ति को नारकोटिक्स विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया 99 ग्राम गांजा

मुंबई पुलिस की एक स्पेशल टीम ने आज वर्सिवा के मच्छीमार इलाके से दो व्यक्तियों को ड्रग्स केस में गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 99 ग्राम गांजा जब्त किया है. इनमें टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान और फैसल नाम का एक व्यक्ति शामिल है. इनकी गिरफ्तारी के बाद आज इन्हें कोर्ट में पेश किया गया.

NCB Arrests TV Actress Preetika Chauhan: टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान और 1 व्यक्ति को नारकोटिक्स विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया 99 ग्राम गांजा
गिरफ्तार / प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

NCB Arrests TV Actress Preetika Chauhan: मुंबई पुलिस की एक स्पेशल टीम ने 24 अक्टूबर शनिवार को वर्सोवा के मच्छीमार इलाके से दो व्यक्तियों को ड्रग्स केस में गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 99 ग्राम गांजा जब्त किया है. इनमें टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान और फैसल नाम का एक व्यक्ति शामिल है. इनकी गिरफ्तारी के बाद आज इन्हें कोर्ट में पेश किया गया.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने छापेमारी करते हुए इन दोनों ही लोगों को रंगे हाथ पकड़ा और इनके पास से गांजा बरामद किया.

ये भी पढ़ें: Bollywood and TV Actresses Arrested in Sex Racket: सेक्स रैकेट के केस में गिरफ्तार हुईं बॉलीवुड और टीवी की एक्ट्रेसेस, मुंबई पुलिस ने की छापेमारी

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश की रहनेवाली प्रीतिका ने टीवी शो 'संकटमोचन महाबली हनुमान, सावधान इंडिया और जग जननी मां वैष्णोदेवी जैसे शोज में काम किया है. वो साल 2015 से मनोरंजन जगत में सक्रीय हैं.

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही नारकोटिक्स विभाग ड्रग्स केस को लेकर काफी ज्यादा सक्रीय है और लगातार ड्रग पेडलर्स की गिरफ्तारी कर रही है. ड्रग्स केस में सुशांत को गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया गया था.

तकरीबन एक महिना जेल में बिताने के बाद रिया को जमानत पर रिहा कर दिया गया तो वहीं शोविक अब भी सलाखों के पीछे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2020 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).