Khatron Ke Khiladi 11: Nikki Tamboli हुईं शो से बाहर? Aastha Gill की फोटो पर उनका कमेंट देखकर असमंजस में पड़े फैंस
स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए सेलिब्रिटीज साउथ अफ्रीका पहुंच चुके हैं जहां केप टाउन में इसकी शूटिंग की जा रही है. शो के सेट से सेलिब्रिटीज अपनी कई सारी फोटोज पोस्ट करते नजर आते हैं जहां ये अपने हॉट अवतार में फैंस का दिल जीत लेते हैं. श्वेता तिवारी, आस्था गिल और निक्की तंबोली समेत कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी हॉट फोटोज से फैंस को एक झलक दिखाई है.
Khatron Ke Khiladi 11: स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए सेलिब्रिटीज साउथ अफ्रीका पहुंच चुके हैं जहां केप टाउन में इसकी शूटिंग की जा रही है. शो के सेट से सेलिब्रिटीज अपनी कई सारी फोटोज पोस्ट करते नजर आते हैं जहां ये अपने हॉट अवतार में फैंस का दिल जीत लेते हैं. श्वेता तिवारी, आस्था गिल और निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) समेत कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी हॉट फोटोज से फैंस को एक झलक दिखाई है. उनकी ये तस्वीरें भी काफी वायरल होती नजर आती हैं.
हाल ही में आस्था गिल (Aastha Gill) ने अपनी एक फोटो पोस्ट की है जिसपर निक्की तंबोली ने ऐसा कमेंट कर दिया जिसे पढ़ने के बाद असमंजस में पड़ गए हैं और कयास लगा रहे हैं कि कहीं वो शो से बाहर तो नहीं हो गईं. आस्था ने इंस्टाग्राम पर वरुण सूद (Varun Sood) संग अपनों फोटो शेयर की है जिसपर निक्की ने कमेंट किया, "आप लोगों के साथ मस्ती करने का इंतजार नहीं कर सकती. आपको बेहद मिस कर रही हूं."
View this post on Instagram
इस कमेंट को पढ़ने के बाद लोग निक्की से सवाल कर रहे हैं कि वो ठीक तो है ना? और साथ ही लोगों ने ये भी पूछा कि कहीं वो शो से एविक्ट तो नहीं हो गईं? एक फैन ने लिखा कि निक्की ने पहले ही एलिमिनेशन में बहार होकर फैंस का दिल तोड़ दिया है. इसी के साथ लोग ये भी कयास लगा रहे हैं कि शो पर स्टंट परफॉर्म करते समय उन्हें चोट लग गई है.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि हाल ही में निक्की ने भी शो के सेट से अपनी एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो बीच पर अपने बेहद हॉट अंदाज में वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह के साथ नजर आईं. उनकी इस फोटो को पौने तीन लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2021 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

