Khyaal Rakhya Kar Song Video: असीम रियाज-हिमांशी खुराना का पंजाबी रोमांटिक सॉन्ग 'ख्याल रख्या कर' इंटरनेट पर हुआ हिट, लाखों लोगों ने देखा
असीम रियाज और हिमांशी खुराना का बहुप्रतीक्षित सॉन्ग 'ख्याल रख्या कर' आज इंटरनेट पर रिलीज हो चूका है. इस पंजाबी गाने को प्रीतिंदर ने गाया है और इसके बोल रजत नागपाल ने लिखा है.
Khyaal Rakhya Kar Song Video: असीम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का बहुप्रतीक्षित सॉन्ग 'ख्याल रख्या कर' आज इंटरनेट पर रिलीज हो चूका है. इस पंजाबी गाने को प्रीतिंदर ने गाया है और इसके बोल रजत नागपाल ने लिखा है. इस गाने में असीम और हिमांशी बेहद खूबसूरत कपल के रूप में नजर आ रहे हैं. गाने की सेटिंग भी पंजाब की लगती है और ये आपको एक परफेक्ट देसी पंजाबी म्यूजिक का एहसास कराता है.
असीम ने आज इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "ख्याल रख्या कर' अब रिलीज हो चूका है. इसे देखें और हमें बताएं कि ये आपको को कैसा लगा. इंटरनेट पर इस गाने के रिलीज होने के चंद मिनटों में इसे साढ़े चार लाख से भी ज्यादा व्यूज हासिल हो चुके हैं.
View this post on Instagram
इस गाने में असीम और हिमांशी के बीच कई रोमांटिक पलों को बड़ी ही सुंदरता के साथ दर्शाया गया है. गौरतलब है कि बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाले असीम और हिमांशी को लेकर शुरू से ही रिलेशनशिप की खबरें सुनने को मिल रहीं थी.
इसी के साथ घर से बाहर आने के बाद इनके साथ कई सारे फोटोज और वीडियोज देखे गए और कयास लगाया जाने लगा कि ये लोग शादी करने जा रहे हैं. हालांकि इसपर आसिम और हिमांशी ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है. फिलहाल फैंस इस प्यारी जोड़ी को इस नए गाने में देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

