टीवी

Karanvir Bohra Birthday: करणवीर बोहरा ने जन्मदिन पर फैंस को दी Good News, एक बार फिर बनने जा रहे हैं पिता

करणवीर बोहरा और टीजे की 2 जुड़वां बेटियां है. जिनके साथ दोनों के मस्ती भरे फोटोज और वीडियो सामने आते रहते हैं. ऐसे में अब एक्टर ने अपने घर आने वाले नए मेहमान की जानकारी भी शेयर की है.

Karanvir Bohra Birthday: करणवीर बोहरा ने जन्मदिन पर फैंस को दी Good News, एक बार फिर बनने जा रहे हैं पिता
करणवीर बोहरा और टीजे सिधू (ImageCredit: Instagram)

Karanvir Bohra Birthday: टीवी एक्टर करणवीर बोहरा (Karanveer Bohra) 28 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में तमाम फैंस करणवीर बोहरा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दे रहे हैं. लेकिन इस खास मौके पर एक्टर ने सभी को एक और बड़ी गुड न्यूज दी है. दरअसल करणवीर बोहरा एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है. करणवीर बोहरा ने पत्नी टीजे के साथ अपनी फोटो शेयर की है. इस फोटो में करण और टीजे के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. फोटो में करणवीर जहां शर्टलेस है वहीं टीजे का अंदाज भी देखने लायक है.

आपको बता दे कि करणवीर बोहरा और टीजे की 2 जुड़वां बेटियां है. जिनके साथ दोनों के मस्ती भरे फोटोज और वीडियो सामने आते रहते हैं. ऐसे में अब एक्टर ने अपने घर आने वाले नए मेहमान की जानकारी भी शेयर की है. इन फोटोज को शेयर करते करणवीर ने दोबारा पैरेंट्स बनने की ख़ुशी शेयर की है. आप भी देखिए इनकी ये खूबसूरत फोटोज.

करणवीर बोहरा के इस ऐलान के बाद सुरभि ज्योति, समीरा रेड्डी, गौहर खान और ताहिरा कश्यप जैसे तमाम सेलेब्स बधाई देने से पीछे नहीं रहें.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).