Karanvir Bohra and Teejay Sidhu Welcome Baby Girl: करणवीर बोहरा एक बार फिर बने पिता, पत्नी टीजे ने दिया बेटी को जन्म
करणवीर बोहरा ने अपने सोशल मीडिया पर तीनों बेटियों के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मैं अपनी खुश को बयान नहीं कर सकता. मैंने 3 लड़कियों का पिता बन चुका हूं. जिंदगी इससे बेहतरीन नहीं हो सकती.
टीवी के जाने माने एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) के घर एक बार फिर खुशखबरी आई है. क्योंकि उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिन है. इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है. करणवीर बोहरा ने अपने सोशल मीडिया पर तीनों बेटियों के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मैं अपनी खुश को बयान नहीं कर सकता. मैंने 3 लड़कियों का पिता बन चुका हूं. जिंदगी इससे बेहतरीन नहीं हो सकती. जिंदगी इससे बेहतर नहीं हो सकती है. भगवान इन 3 परियों को देने के लिए आपका शुक्रिया. मैं इनका बेस्ट ख्याल रखूंगा.
स्पॉटबॉय से खास बात करते हुए करणवीर बोहरा ने लिखा कि हां हमारे परिवार में एक और लड़की की एंट्री हुई है. हमने पहले ही फैसला कर लिया था कि लड़का हो लड़की उसका एक जैसा स्वागत करेंगे. अगर लड़का होता हम लक्ष्मी, सरस्वती और गणेश कहते . अब जबकि लड़की आई हमारे घर में हम लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती कहेंगे. मैंने अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं. ओम नमः शिवाय.
View this post on Instagram
इससे पहले करणवीर ने अस्पताल में जाते हुए वीडियो शेयर किया था. जहां वो बेहद ही उत्साहित नजर आए थे. इसके साथ उन्होंने लिखा कि लड़का या लड़की मैं लकी रहूंगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

