बॉलीवुड

एक्टर Karanvir Bohra और उनकी पत्नी Tajinder Sidhu के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी का मामला, ब्याज पर लिए थे 1.99 करोड़ रूपए

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी तजिंदर सिद्धू के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है.

एक्टर Karanvir Bohra और उनकी पत्नी Tajinder Sidhu के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी का मामला, ब्याज पर लिए थे 1.99 करोड़ रूपए
करणवीर बोहरा और तजिंदर सिद्धू (Photo Credits: Instagram)

TV Actor Karanvir Bohra and Wife Tajinder Sidhu Booked for Cheating: टीवी एक्टर करणवीर बोहरा और  उनकी पत्नी तजिंदर सिद्धू के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. एक 40 साल की महिला ने आरोप लगाया है कि इन दिनों ने उनसे 1.99 करोड़ ब्याज पर लिए थे और उसे 2.5 प्रतिशत इंटरेस्ट के साथ लौटाने का वादा किया था. लेकिन उन्हें अब तक केवल 1 करोड़ रूपए लौटाने गए हैं. इस मामले में अभिनेता और उनकी पत्नी समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

शिकायतकर्ता ने अपनी कंप्लेंट में पुलिस को बताया कि जब उसने करणवीर और उसकी पत्नी तजिंदर से पैसे मांगे तो उन्होंने जवाब देना तक बंद कर दिया. जोर देने पर उन्होंने उन्हें हत्या की धमकी तक दे दी. न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट करके इसकी जानकारी साझा की है. इस मामले में पुलिस ने आगे की तहकीकात शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही करणवीर और उनकी पत्नी तजिंदर को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है. बता दें कि करणवीर ने कई सारे टीवी सीरियल और शोज में काम किया है. टीवी जगत के वो पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).