कपिल शर्मा ने शेयर की बेटी बेहद क्यूट तस्वीरें, साथ ही बताया उसका प्यारा नाम
कपिल शर्मा ने आज सोशल मीडिया पर अपनी बेटी अनायरा शर्मा की कई तस्वीरें शेयर कर फैंस को उसकी पहली झलक दिखाई है.
पिछले महीने 10 दिसंबर को कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के घर किलकारी गूंजी थी. कॉमेडियन के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया था. जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सभी से सोशल मीडिया पर शेयर की थी. जिसके बाद उनकी पोस्ट पर मानो बधाईयों का सैलाब ही आ गया. हर कोई कपिल की इस खुशी में उन्हें विश करता दिखाई दिया. ऐसे में अब कपिल के बेटी की पहली तस्वीर सामने आई है. जहां कपिल अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं. जिसमें कपिल संग उनकी वाइफ गिन्नी भी दिखाई दे रही हैं.
बेटी की इन तस्वीरों को खुद अब कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. पहली तस्वीर में उनकी नन्ही परी नजर आ रही हैं जबकि दूसरी फोटो में कपिल शर्मा संग पत्नी गिन्नी भी दिखाई दे रही हैं. जहां दोनों अपनी बेटी को निहारते दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही कपिल ने अपनी बेटी का नाम भी दुनिया को बताया. कपिल ने लिखा कि "मिलिए हमारे दिल के टुकड़े अनायारा शर्मा से."
आपको बता दे कि 12 दिसंबर 2018 को कपिल ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के शादी रचाई थी. जिसके बाद उन्होंने कई रिसेप्शन पार्टी रखी. जिसमें फिल्मी दुनिया से जुड़े कई बड़े नाम उन्हें बधाई देने पहुंचे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2020 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

