टीवी

PM Modi को नशे में ट्वीट करके मालदीव भाग गए थे Kapil Sharma, कॉमेडियन ने सुनाया मजेदार किस्सा (Watch Video)

कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही नेटफ्लिक्स पर अपने पहले स्टैंड अप स्पेशल के साथ डेब्यू करने वाले हैं. बुधवार को उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनका ये शो 28 जनवरी को प्रदर्शित किया जाएगा.

PM Modi को नशे में ट्वीट करके मालदीव भाग गए थे Kapil Sharma, कॉमेडियन ने सुनाया मजेदार किस्सा (Watch Video)
कपिल शर्मा (Photo Credits: Instagram)

Kapil Sharma On his Drunk Tweet Controversy: कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही नेटफ्लिक्स पर अपने पहले स्टैंड अप स्पेशल के साथ डेब्यू करने वाले हैं. बुधवार को उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनका ये शो 28 जनवरी को प्रदर्शित किया जाएगा. शो का एक प्रोमो वीडियो साझा किया गया जिसमें कपिल अपने जीवन सफर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नशे में धुत होकर किए हुए अपने ट्वीट समेत का विषयों पर खुलकर बात करते नजर आए.

कपिल ने प्रोमो वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, "नेटफ्लिक्स को मत बताना मेरे पास लीक्ड फुटेज है, कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन येट." वीडियो में कपिल हाथ में माइक लिए ऑडियंस के सामने स्टैंडअप कॉमेडी करते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

वो कहते हैं कि उन्होंने भी कॉमेडी को गंभीरता से नहीं लिया और ये आम बात है. उन्होंने कहा, "पता नहीं था इस चीज के पैसे भी मिलते है." उन्होंने कहा कि एक कलाकार के रूप में उन्हें अधिक प्रयास करने की जरूरत है और क्योंकि नेटफ्लिक्स ने उन्हें चुना है इसलिए उन्हें लगा अपन जीवन कहानी यहां साझा करनी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2022 06:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).