टीवी

The Kapil Sharma Show के अगले सीजन में अर्चना पूरण सिंह बनेगी जज? शो छोड़ने की खबरों पर कही ये बड़ी बात

अर्चना पूरण सिंह ने अपनी बातचीत में आगे कहा कि मुझे ह्यूमर बेहद ही पसंद है और स्टेज पर लोगों की परफॉर्म करते हुए देखने में मजा आता है. ये सब कुछ काफी मजेदार है, कपिल ने मुझे उनके शो का हिस्सा बनाया.

The Kapil Sharma Show के अगले सीजन में अर्चना पूरण सिंह बनेगी जज? शो छोड़ने की खबरों पर कही ये बड़ी बात
अर्चना पूरण नहीं छोड़ रही कपिल शर्मा का शो (Image Credit: Instagram)

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो का नया सीजन शुरू होने जा रहा है. जिसके बाद से दर्शक इसके नए सीजन को लेकर बेहद ही उत्साहित हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी कि अर्चना पूरण सिंह (Archana Puran Singh) इस बार शो में बतौर जज नहीं नजर आएंगी. जिसके बाद अब अर्चना ने पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. अर्चना पूरण ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए शो को अलविदा कहने की खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है. उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा है कि मुझे किसी भी अपडेट के बारे में नहीं पता है. मैं इसके अगले सीजन का हिस्सा होने जा रही हूं. पिछले साल भी ऐसी ही अफवाह उड़ी थी जब मैं फिल्म की शूटिंग कर रही थी. इस साल भी जब मैं सीरीज की शूटिंग कर रही हूं तो लोगों ने ऐसी बातें करनी शुरू कर दी. लेकिन इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है.

अर्चना पूरण सिंह ने अपनी बातचीत में आगे कहा कि मुझे ह्यूमर बेहद ही पसंद है और स्टेज पर लोगों की परफॉर्म करते हुए देखने में मजा आता है. ये सब कुछ काफी मजेदार है, कपिल ने मुझे उनके शो का हिस्सा बनाया. ये बेहद शानदार है. मैं आने वाले सीजन को लेकर उत्साहित हूं.

इसके साथ ही अर्चना ने बताया कि उनके दोनों बेटे भी एक्टिंग की दुनिया में नाम बनाना चाहते हैं. जिसके लिए वो जमकर मेहनत कर रहें हैं. उनके बड़े बेटे ने तो कई सारे ऑडिशन भी दिए हैं. तो उसने अपने हिस्से का स्ट्रगल शुरू कर दिया है ताकि अच्छा काम मिल सके. लोग कहते है कि कलाकारों के बच्चों को आसानी से काम मिल जाते हैं लेकिन ऐसा हमारे केस में नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2021 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).