टीवी

Himanshi Khurana Birthday: हिमांशी खुराना के जन्मदिन पर Asim Riaz के भाई Umar Riaz ने दी बधाई, शेयर किया ये स्पेशल पोस्ट!

पंजाबी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके दोस्त, यार और परिवार वाले उन्हें बधाई देते हुए उनके इस स्पेशल दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं.

Himanshi Khurana Birthday: हिमांशी खुराना के जन्मदिन पर Asim Riaz के भाई Umar Riaz ने दी बधाई, शेयर किया ये स्पेशल पोस्ट!
हिमांशी खुराना और असीम रियाज (Photo Credits: Instagram)

Himanshi Khurana Birthday: पंजाबी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) फेम हिमांशी खुराना आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके दोस्त, यार और परिवार वाले उन्हें बधाई देते हुए उनके इस स्पेशल दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं. हिमांशी असीम रियाज (Asim Riaz) को डेट कर रही हैं और इसी के चलते वो काफी चर्चा में भी रहती हैं. आज उनके जन्मदिन के मौके पर असीम के भाई उमर रिया (Umar Riaz) ने उन्हें सोशल मीडिया पर खास अंदाज में बधाई दी है.

उमर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिमांशी संग फोटो शेयर करते हुए उन्हें टैग किया और लिखा, "हैप्पी बर्थडे हिमांशी खुराना." इसी के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर की है. याद दिला दें कि उम्र ने पिछले साल इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, "इस प्यारी महिला से मिलकर बेहद खुश हूं. `शायद अब मैं जान चूका हूं कि असीम रियाज उन्हें इतना पसंद क्यों करता है."

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Fame Himanshi Khurana Tested COVID-19 Positive: हिमांशी खुराना को हुआ कोरोना वायरस, कहा- किसान आंदोलन में हुई थी शामिल

उमर रियाज ने हिमांशी खुराना को दी जन्मदिन की बधाई (Photo Credits: Instagram)

गौरतलब है कि 'बिग बॉस 13' से बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली हिमांशी खुराना असीम के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में थी. शो के अंत के बाद इन्होंने 'कल्ला सोनहा है', 'ख्याल रख्या कर' और 'अफसोस करोगे' जैसे म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2020 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).