Happy Women's Day 2021 पर Rashami Desai ने पोस्ट की अपनी बेहद हॉट पिक्चर्स, नारी शक्ति पर लिखा ये अहम संदेश
एक्ट्रेस रश्मी देसाई अक्सर अपनी हॉट पर्सनालिटी और अपने खूबसूरत अंदाज से अपने फैंस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. यही कारण है कि उनके लेटेस्ट पिक्चर्स और वीडियोज का फैंस को भी इंतजार रहता है.
Rashami Desai Hot Photos: एक्ट्रेस रश्मी देसाई अक्सर अपनी हॉट पर्सनालिटी और अपने खूबसूरत अंदाज से अपने फैंस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. यही कारण है कि उनके लेटेस्ट पिक्चर्स और वीडियोज का फैंस को भी इंतजार रहता है. रश्मि ने आह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 (Happy Women's Day 2021) के मौके इंटरनेट पर बेहद हॉट फोटोज शेयर की है. इन तस्वीरों में वो अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं.
रश्मि ने अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए महिलाओं की प्रशंसा करते हुए एक मैसेज भी लिखा है. रश्मि ने लिखा, " महिलाओं में कुछ तो खास है जो एक पुरुष के जीवन पर अपन कब्जा जमा लेती है. इसके लिए एक अनुग्रह, शक्ति, निडर और जवाब में ना न सुनने की ताकत चाहिए होती है. अंत में हम महिलाओं की इस समाज की असली शिल्पकार हैं. सभी प्यारी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं."
View this post on Instagram
दरअसल रश्मि ने एक मैगजीन कवर के लिए अपना फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने ऑनलाइन अपने फैंस के साथ शेयर की हैं. रश्मी इसी तरह से अपनी दिलचस्प तस्वीरों से लोगों का ध्यान आकर्षित करती रहती हैं.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
गुलाबी रंग का सूट पहनी हुईं रश्मि का ये खूबसूरत अवतार फैंस को भी पसंद आ रहा है और लोग भी इसपर कमेंट करते हुए उन्हें महिला दिवस की बधाई दे रहे हैं. बता दें कि सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से रश्मि एक बार फिर चर्चा में आईं. शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके झगड़े भी काफी सुर्खियों में रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2021 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

