Ekta Kapoor Receives International Emmy Directorate Award: एकता कपूर बनीं इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला फिल्म निर्माता, जाहिर की खुशी (Watch Video)
टीवी से लेकर फिल्मों तक अपने कमाल के कंटेंट के लिए जाने जानें वाली कंटेंट क्वीन एकता आर कपूर अपनी शानदार करियर में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए आगे बढ़ रही हैं. बता दें कि एकता ने अपने ग्लोबल अचीवमेंट में लिस्ट में एक और उपब्धि जोड़ ली है.
Ekta Kapoor Receives International Emmy Directorate Award: टीवी से लेकर फिल्मों तक अपने कमाल के कंटेंट के लिए जाने जानें वाली कंटेंट क्वीन एकता आर कपूर अपनी शानदार करियर में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए आगे बढ़ रही हैं. बता दें कि एकता ने अपने ग्लोबल अचीवमेंट में लिस्ट में एक और उपब्धि जोड़ ली है. दरअसल, न्यूयॉर्क में 51वें इंटरनेशनल एमी में, उन्हें जाने माने लेखक और नए युग के लीडर, दीपक चोपड़ा द्वारा सम्मानित 'इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है. Dunki First Song: शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' कल होगा रिलीज, क्रिसमस पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक!
ये एक बेहद बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इसके साथ, एकता कपूर इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला फिल्म निर्माता बन गईं हैं, जिसने उद्योग में उनके योगदान की विशिष्टता और प्रभाव को रेखांकित किया है. सबसे कुशल निर्माताओं में से एक, जो अब दशकों से उद्योग पर राज कर रही हैं, एकता की जीत सिर्फ एक व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि उनके शानदार और सोच से परे काम का सबूत है, जो लगातार ऐसे कटेंट दें रही हैं जो अलग-अलग और व्यापक दर्शकों के जीवन के साथ मेल खाती है.
View this post on Instagram
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बात करते हुए, सफल निर्माता अपना आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं, “मैं प्रतिष्ठित एमी डायरेक्टोरेट अवार्ड हासिल करके बहुत खुश हूं. इस तरह ग्लोबल स्केल पर सम्मानित होना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है.
मैं हमेशा कहानियां सुनाना चाहती हूं क्योंकि वे मुझे सुनने, देखने और प्रतिनिधित्व करने का मौका देती हैं. मैं दर्शकों के प्यार के लिए आभारी हूं जिन्होंने मेरे लिए दरवाजे खोले, जिससे मुझे टेलीविजन से फिल्मों और ओटीटी की दुनिया में जाने का मौका मिला. मेरे द्वारा बताई गई हर एक कहानी कई स्तरों पर दर्शकों से जुड़ने का एक सेतु बन गई हैं. इस यात्रा में आए अनेक मोड़ भारत और उसके बाहर के लोगों द्वारा बरसाए गए प्यार की शक्ति का प्रमाण हैं. मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है, और दर्शकों के लिए अपने काम के माध्यम से सकारात्मक प्रभाव डालने का एक मजबूत संकल्प है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2023 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

