टीवी

Rubina Dilaik के नए गाने पर एजाज खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसा लगा लुक

रुबीना दिलैक कई म्यूजिक वीडियो में नजर आने जा रही हैं. वो पति अभिनव शुक्ला और पारस छाबड़ा के साथ म्यूजिक वीडियो में अनजर आने जा रही हैं. ऐसे में जब एजाज से रुबीना के गाने के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने दिल खोलकर जवाब दिया.

Rubina Dilaik के नए गाने पर एजाज खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसा लगा लुक
एजाज खान और रुबीना दिलैक (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 14 में एजाज खान (Eijaz Khan) और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अपने खेल से सभी को काफी इम्प्रेस किया था. दोनों की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग भी है. हालांकि घर के अन्दर दोनों के बीच कई बार बहस होती दिखाई दी. घर के अन्दर ये दोनों दोस्त कम और विरोधी ज्यादा नजर आए. वेल एजाज खान जहां बीच में शो छोड़कर घर बाहर हो गए वहीं रुबीना दिलैक आखिरी तक घर में बनी रही और शवो जीतकर निकली. वेल अब घर के बाहर आने के बाद ये सभी अपने अपने काम में बिजी हो गए हैं. रुबीना दिलैक कई म्यूजिक वीडियो में नजर आने जा रही हैं. वो पति अभिनव शुक्ला और पारस छाबड़ा के साथ म्यूजिक वीडियो में अनजर आने जा रही हैं. ऐसे में जब एजाज से रुबीना के गाने के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने दिल खोलकर जवाब दिया.

पैपराजी के सामने खड़े होकर पोज देते एजाज खान से जब रुबीना के नए म्यूजिक वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी दोनों का फर्स्ट लुक सामने आया है. सब अपने है यार. गाना अच्छा हो.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दे कि बिग बॉस 14 के घर में एजाज खान ने पवित्रा पुनिया के रूप में अपने प्यार को पाया. शो के बाद ये दोनों अब साथ साथ दिखाई दे रहे हैं. पवित्रा कई बार एजाज के साथ वीडियो शेयर करते दिखाई देती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).