Eijaz Khan को Maharashtra Assembly Elections में मिली करारी हार, केवल 146 वोटों पर सिमटीं उम्मीदें
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता एजाज खान को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है.
Maharashtra Assembly Elections Result: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता एजाज खान को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई की वर्सोवा सीट से चुनाव लड़ने वाले एजाज खान को केवल 146 वोट मिले, जो उनके दावों के मुकाबले बेहद कम थे. एजाज खान ने इस चुनाव में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से टिकट प्राप्त किया था, और चंद्रशेखर ने खुद आकर मुंबई में उनके लिए प्रचार भी किया था.
चुनाव के परिणाम आने के बाद एजाज खान की हार की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. शुरुआती रुझानों में जब एजाज को 70 वोट मिले थे, तब उनके समर्थक और सोशल मीडिया यूज़र्स इसे लेकर हैरान थे, क्योंकि एजाज का दावा था कि उनके परिवार के ही वोट इससे कहीं अधिक होंगे. बाद में उनकी वोटों की संख्या 100 पार हुई, लेकिन वह अपनी जमानत तक नहीं बचा सके.
भाई कहा से खोज खोज कर लाते हो...
Family members - 72 और..
Total votes मिले - 43 😂🤣😭😭😭
— Rajesh Patni (@RajeshPatni4) November 23, 2024
इस हार के बाद सोशल मीडिया पर कई मीम्स और मजेदार पोस्ट्स देखने को मिले, जिनमें एजाज खान की जमानत जब्त होने को लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां की जा रही हैं. एक मीम में तो यूज़र ने लिखा था कि एजाज को अपनी फैमिली से भी वोट नहीं मिले.
Meet Ajaz Khan
Instagram followers - 56 Lakhs
Family Members - 72
Total Votes - 43
😂😂😂😂 pic.twitter.com/XBbAAAXfdL
— maithun (@Being_Humor) November 23, 2024
एजाज खान के चुनावी सफर की यह हार सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बन गई है, और उनकी राजनीतिक यात्रा पर भी सवाल उठ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

