Bigg Boss 14: वैलेंटाइन डे के मौके पर राहुल वैद्य को सरप्राइज देने घर में आ सकती हैं दिशा परमार- Reports
दिशा परमार को पहले कनेक्शन वीक के लिए भी अप्रोच किया गया था. लेकिन एक्ट्रेस ने घर में जाने से साफ़ इनकार कर दिया. दिशा के मुताबिक अगर वो घर में जाती है तो राहुल का गेम खराब हो सकता है.
बिग बॉस (Bigg Boss 14) के घर में हर वक्त दिशा नाम की माला जपने वाले राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day)के दिन मिल सकता है खास सरप्राइज. क्योंकि इस दिन घर में हो सकती हैं राहुल वैद्य की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दिशा परमार की एंट्री. जी हां, आपने सही सुना है कि ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के घर में एंट्री करते दिखाई दे सकती है दिशा परमार (Disha Parmar). दिशा घर में कुछ घंटो के लिए आएंगी जहां वो राहुल से मुलाकात करने और खास पल बिताने के बाद बाहर आ जाएंगी. जो बेशक राहुल के लिए घर में अब तक सबसे बड़ा गिफ्ट होगा.
आपको बता दे कि दिशा परमार को पहले कनेक्शन वीक के लिए भी अप्रोच किया गया था. लेकिन एक्ट्रेस ने घर में जाने से साफ़ इनकार कर दिया. दिशा के मुताबिक अगर वो घर में जाती है तो राहुल का गेम खराब हो सकता है. ऐसे में उन्हें अंदर नहीं जाना चाहिए. जिसके बाद राहुल का कनेक्शन बनकर तोशी घर के अंदर जाते हैं.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि राहुल इस सीजन के पॉपुलर सदस्य में से एक हैं. घर के अन्दर उनका हर एक एक्शन घर के बाहर मौजूद फैंस के बीच चर्चा बन जाता है. राहुल आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहते हैं. ऐसे में अगर दिशा घर में जाती हैं तो फैंस भी बेहद उत्साहित होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2021 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

