Bigg Boss 14 की विनर बनी रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य को हराकर जीती ट्रॉफी
फाइनल हफ्ते में 5 कंटेस्टेंटस घर में बचे थे. जिसमें राखी सावंत, अली गोनी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक बचे हुए थे. ऐसे में शो की शुरुआत में कौन ट्रॉफी जीतेगा उसे लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी.
कई महीनों तक दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद अब बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का सफर खत्म हो चुका है. इस सीजन की ट्रॉफी रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने जीतकर अपने नाम कर ली है. फाइनल में उन्होंने राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को हराया है. दरअसल फाइनल हफ्ते में 5 कंटेस्टेंटस घर में बचे थे. जिसमें राखी सावंत, अली गोनी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक बचे हुए थे. ऐसे में शो की शुरुआत में कौन ट्रॉफी जीतेगा उसे लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. शो की शुरुआत में हमेशा की तरह सलमान खान दर्शकों को एंटरटेन करते दिखाई दिए. जबकि वहीं गेस्ट बनकर धर्मेंद्र और रितेश देशमुख पहुंचे.
रितेश ने घर में आकर सभी कंटेस्टेंटस के सामने मौका दिया कि वो 14 लाख की प्राइज मनी लेकर शो छोड़ सकता है. जिसके लिए राखी सावंत और निक्की तंबोली ने बजर दबाया. हालांकि राखी ने पहले बजर दबाया था. जिसके चलते उन्हें ये मौका मिला. यह भी पढ़े: Bigg Boss 14: फाइनल से पहले अली गोनी और राहुल वैद्य ने दिखाई अपने दोस्ती, बने जय-वीरू
View this post on Instagram
जिसके बाद अली गोनी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक के बीच मुकाबला देखा गया. कम वोट मिलने के चलते इस बार अली गोनी घर से बेघर हो गए. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. जिसके बाद निक्की तंबोली को राहुल और रुबीना से कम वोट मिले. ऐसे में वो भी घर से बेघर हो गई. जिसके बाद आखिरी में मुकाबला राहुल और रुबीना के बीच रेस देखी गई. जिसके आखिरी में रुबीना दिलैक ने बाजी मारी और वो राहुल से ज्यादा वोट लेने में कामयाब रही. बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना दिलैक की खुशी देखते ही बन रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2021 12:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

