Bigg Boss 14: फाइनल से पहले अली गोनी और राहुल वैद्य ने दिखाई अपने दोस्ती, बने जय-वीरू
राहुल और अली की दोस्ती घर में सचमुच जय वीरू जैसी ही रही है. पूरे सीजन ये दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करते रहें. फिर चाहे हालात कैसे भी रहें दोनों एक दूसरे के साथ खड़े रहें.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का सीजन आज खत्म होने जा रहा है. इस सीजन का विनर कौन बनेगा इसका फैसला आज रात हो जाएगा. रुबीना दिलैक, अली गोनी, राहुल वैद्य, राखी सावंत और निक्की तंबोली में से कौन विनर बनेगा इस बात का फैसला हो जाएगा. लेकिन सीजन खत्म होने से पहले राहुल वैद्य और अली गोनी एक बार फिर दर्शकों के सामने अपनी दोस्ती दिखाते नजर आ रहे हैं. फिनाले से पहले अली और राहुल अपने फैंस के लिए जय वीरू बनते दिखाई देंगे. बिग बॉस के नए प्रोमो में राहुल और अली जय और वीरू की तरह स्कूटर पर बैठ ये दोस्ती गाने पर डांस परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं.
राहुल और अली की दोस्ती घर में सचमुच जय वीरू जैसी ही रही है. पूरे सीजन ये दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करते रहें. फिर चाहे हालात कैसे भी रहें दोनों एक दूसरे के साथ खड़े रहें. आप भी देखिए दोनों का ये वीडियो.
View this post on Instagram
वैसे आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर अली गोनी और राहुल वैद्य की दोस्ती के चर्चे खूब रहें हैं. दोनों के फैंस इनकी दोस्ती की मिशाल देते रहे हैं. वोटिंग ट्रेंड की बात करें रुबीना दिलैक सबको पछाड़ती दिखाई दे रही हैं. जबकि राहुल और अली भी अच्छे वोट कलेक्ट कर रहें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2021 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

