Bigg Boss 14: रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला के 'ऐसी लड़की' के कमेंट पर दिया जवाब, कहा- आज की नारी सब पर भारी

बिग बॉस के सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि देसाई को ऐसी लड़की कहा था. जिसके बाद घर में जबरदस्त तमाशा देखने को मिला था.

अभिनेत्री रश्मि देसाई (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. इस बार के सीजन में एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) अपना दम दिखाते दिखाई दे रहें हैं. इस बार शो में सीनियर्स की टीम के साथ पहुंचे हैं. जहां उनके साथ हिना खान और गौहर खान भी नजर आ रही हैं. शो के नए प्रोमो में निक्की तंबोली और सिद्धार्थ शुक्ला एक दूसरे से प्यार और शादी के मामले पर बात करते दिखाई दे रहें हैं. ऐसे में गौहर खान सिद्धार्थ से पूछती हैं कि क्या निक्की में वो सारी खूबियां हैं जो उन्हें एक लड़की में चाहिए? जिस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि निक्की जैसी है ऐसी लड़की चाहिए. जिस सुनकर सब हंस पड़ते हैं. दरअसल बिग बॉस के सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि देसाई को ऐसी लड़की कहा था. जिसके बाद घर में जबरदस्त तमाशा देखने को मिला था.

ऐसे में अब रश्मि देसाई ने ट्विटर पर ऐसी लड़की वाले कमेंट पर दोबारा प्रतिक्रिया दी है. रश्मि देसाई ने लिखा कि अगर ऐसी लड़की मतलब रश्मि देसाई जैसी होता है बिग बॉस 13 में और बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली जैसी, तो मुझे कहना होगा कि आज की नारी सब पर भारी है. लगातार 2 साल से आ रही है.

आपको बता दे कि इस बार के सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर चर्चा में छाए हुए हैं. सारा गुरपाल और निक्की तंबोली के बीच हुई लड़ाई में भी सिद्धार्थ ने सबका ध्यान खिंचा था. दरअसल इस लड़ाई के दौरान जब सारा कहती है कि मैं ऐसी ही हूं. उसपर सिद्धार्थ कहते है कि इसका मतलब कैसी?

Share Now