टीवी

Bigg Boss 14: राखी सावंत ने मारी घर में एंट्री, लेकर आई स्पेशल गिफ्ट

राखी सावंत शो में जाने वाली है ये ऐलान तो पहले ही हो गया था. लेकिन अब उन्होंने जिस तरह से घर में एंट्री मारी है. उसने सभी को हिला कर रख दिया है.

Bigg Boss 14: राखी सावंत ने मारी घर में एंट्री, लेकर आई स्पेशल गिफ्ट
बिग बॉस 14 (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 14 में आए दिन नया नया तमाशा देखने को मिल रहा है. मेकर्स शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए नए नए तरीके अपना रहे हैं. ऐसे में मेकर्स ने घर में कई नए सदस्यों की एंट्री कराई है. हाल में करिश्मा शाह, राहुल महाजन, अर्शी खान, विकास गुप्ता और मनु पंजाबी जैसे कई पुराने कंटेस्टेंट शो में वापस आए हैं. इनकी एंट्री से घर में भूचाल मचा हुआ है. ऐसे में घर के अन्दर अब एंट्री होने जा रही राखी सावंत की. जी हां, राखी सावंत शो में जाने वाली है ये ऐलान तो पहले ही हो गया था. लेकिन अब उन्होंने जिस तरह से घर में एंट्री मारी है. उसने सभी को हिला कर रख दिया है.

साड़ी पहनकर घर में एंट्री करने वाली राखी सावंत ने खुद को एंटरटेनमेंट क्वीन बताते हुए सबको खूब हंसाया. इतना ही नहीं उन्होंने खुद को चुड़ैल तक कह डाला. इसके साथ ही राखी अपने साथ घर की पुरानी कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को लेकर आई है. जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है. आप भी देखिए ये खास वीडियो.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

लेकिन निक्की तंबोली ही अकेली सदस्य नहीं है जो घर में आज एंट्री करते दिखाई देंगी. निक्की के साथ अली गोनी भी घर में आते हैं. जिन्होंने घर में एंट्री के साथ ही एजाज पर हमला बोलना शुरू कर दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

तो वहीं दूसरी तरफ इस बार विकास गुप्ता, रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन को छोड़कर बाकी सभी सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2020 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).