Bigg Boss 14: Rahul Vaidya और Disha Parmar इस महीने करने जा रहे हैं शादी, सामने आई ये बड़ी जानकारी
बिग बॉस 14 में नजर आए राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि ये कपल इस साल जून के महीने में सात फेरे लेगा. राहुल की मॉम ने मीडिया से इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि शादी की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं और दिशा के परिवार वाले भी उनसे मिल चुके हैं.
Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 में नजर आए राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) की शादी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि ये कपल इस साल जून के महीने में सात फेरे लेगा. राहुल की मॉम ने मीडिया से इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि शादी की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं और दिशा के परिवार वाले भी उनसे मिल चुके हैं. सलमान खान के शो से राहुल ने स्वयं एग्जिट करने का फैसला लिया था. राहुल ने कहा था कि अपने परिवार को मिस करने के चलते वो इस शो को छोड़ रहे हैं.
अब बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद राहुल की मॉम ने बताया कि वो अपने बेटे की शादी दिशा के साथ करने को लेकर खुश हैं. ई-टाइम्स को दिए हुए अपने बयान में उन्होंने कहा, "दिशा गर्मियों में शादी नहीं करना चाहती इसलिए जून में शादी की तारीख तय की जा सकती है. हम दिसंबर में शादी नहीं करना चाहते क्योंकि हम इतना लंबा नहीं खीचेंगे. मैं काफी समय से राहुल के पीछे थी और उन्हें कुछ फोटोज भी दिखाई थी. उनके बिग बॉस में जाने से पहले मुझे नहीं पता था कि वो दिशा के बारे में सोच रहे हैं."
View this post on Instagram
राहुल की मॉम ने बताया "दिशा 3-4 बार उनसे मिलने आ चुकी हैं. मैंने दिशा की मां से भी बात की है और छोटी तैयारियां करना शुरू कर दी है. हम जल्द ही शादी की तारीख और लोकेशन को तय कर देंगे. दोनों ही परिवार वालों ने शादी के लिए हामी भर दी है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

