Bigg Boss 14: टास्क में गौहर खान पर भड़की पवित्रा पुनिया ने अपशब्दों का किया इस्तेमाल, मिला ऐसा जवाब
जिसके बाद पवित्रा गौहर को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल करती हैं और उन्हें लाल पारी कहकर बुलाती हैं. पुनिया की तरफ से ऐसी भाषा का इस्तेमाल सुनने के बाद गौहर भी अपसेट हो जाती हैं.
Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 में हर नए दिन के साथ नया नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. बीते एपिसोड में घर के अंदर जमकर कहासुनी और झगड़ा देखने को मिला. जहां घर के अन्दर गौहर खान, हिना खान मिलकर सिद्धार्थ शुक्ला से भिड़ते दिखाई दिए. दरअसल टास्क के दौरान सिद्धार्थ की टीम टास्क में चीटिंग करती है और हार जाती है. जिसके बाद गौहर और हिना की टीम सिद्धार्थ की टीम को चिढ़ाती हैं.सिद्धार्थ की टीम में रहने वाली पवित्रा काफी अपसेट हो जाती हैं. क्योंकि गौहर पवित्रा और एजाज पर नियम तोड़ने का आरोप लगाती हैं. जिसके बाद पवित्रा भी गौहर पर भड़क जाती हैं.
जिसके बाद पवित्रा गौहर को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल करती हैं और उन्हें लाल पारी कहकर बुलाती हैं. पुनिया की तरफ से ऐसी भाषा का इस्तेमाल सुनने के बाद गौहर भी अपसेट हो जाती हैं. गौहर के सोशल मीडिया से इस बारे में ट्वीट किया गया. जहां लिखा गया कि काश एक महिला जानती कि उसकी जीभ उसकी शक्ति है.
LaaL PARI , indeed ! #Alhamdulillah #soreloser will always spit venom ! Wish a woman knew her tongue is her power !
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) October 20, 2020
आपको बता दे कि घर के अन्दर हुए इस टास्क के बाद पूरे घर का महल बदल गया था. हिना और गौहर के साथ उनकी टीम भी सिद्धार्थ और उनकी टीम के खिलाफ हो गई थी. जिसके चलते काफी ड्रामा देखने को मिला था
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2020 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

