Bigg Boss 14: निक्की तंबोली का गेम देख देवोलिना भट्टाचार्जी की आंखों से निकले आंसू, वीकेंड पर देख लेने की दी धमकी
देवोलिना भट्टाचार्जी निक्की की हरकतों को देखकर कहती हैं कि इसकी तंबोली, अंबोली सब यही निकाल दूंगी. ये सब तेरे बॉयफ्रेंड को दिखाना. इसके बाद देवोलिना भट्टाचार्जी निक्की से उन्हें वीकेंड का वॉर में देख लेने की धमकी देती हैं.
बिग बॉस के नए प्रोमो में एक बार फिर काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है. घर में चल रहे टास्क के दौरान निक्की तंबोली (Nikki Tamboli ) का गेम देखकर देवोलिना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) भड़क जाती हैं. जिसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिलती हैं. दरअसल घर की सबसे छोटी कंटेस्टेंट निक्की तंबोली हर सदस्य के साथ आए दिन भिड़ती रहती हैं. उनके निशाने पर इस हफ्ते देवोलिना भट्टाचार्जी देखी गई. जब से देवोलिना की एंट्री हुई हैं निक्की उनसे चिढ़ी हुई दिखाई दी. ऐसे में अब टास्क के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर हमला बोला है.
देवोलिना भट्टाचार्जी निक्की की हरकतों को देखकर कहती हैं कि इसकी तंबोली, अंबोली सब यही निकाल दूंगी. ये सब तेरे बॉयफ्रेंड को दिखाना. इसके बाद देवोलिना भट्टाचार्जी निक्की से उन्हें वीकेंड का वॉर में देख लेने की धमकी देती हैं. जबकि वहीं निक्की लगातार देवोलिना संग बदतमीजी करती रहती हैं. जिसे देखकर देवोलिना रो पड़ती हैं.
View this post on Instagram
निक्की और देवोलिना भट्टाचार्जी के बीच की ये बहस देख घर के दूसरे सदस्य निक्की पर भड़कते दिखाई देते हैं.
दरअसल देवोलिना भट्टाचार्जी शो में एजाज खान की प्रॉक्सी बनकर आई है. शो में आते ही वो दमदार गेम खेल दिखा रही हैं. वेल अब निक्की और देवोलिना भट्टाचार्जी की ये लड़ाई कितनी आगे तक जाती है ये देखना दिलचस्प होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2021 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

