टीवी

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: अरहान खान की पोल खोलने के बाद सलमान ने दिया सभी सदस्यों को घर से निकलने का मौका

घर में हुई लड़ाई से नाराज सलमान खान ने दरवाजा खुलवा दिया और सभी से कहा कि जो घर से बेघर होना चाहता है वो जा सकता है.

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: अरहान खान की पोल खोलने के बाद सलमान ने दिया सभी सदस्यों को घर से निकलने का मौका
बिग बॉस 13 (Image Credit: Colors)

बिग बॉस (Bigg Boss 13) में आज वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) के दौरान सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर सब पर बरसे दिखाई दिए. सलमान ने आते ही साफ कर दिया कि वो किस मूड के साथ आए हैं. सलमान के गुस्से का शिकार एक के बाद एक कई घरवालें बने. सलमान खान ने सबसे पहले शुरुआत रश्मि देसाई से की. जहां रश्मि ने बताया कि उनके हाथ में लगी चोट के लिए शहनाज गिल जिम्मेदार है. जिसके बाद रश्मि और शहनाज  एक दूसरे पर आरोप लगाते दिखाई दिए. जिसके बाद बात सिद्धार्थ शुक्ला तक जा पहुंची. जहां सलमान ने सभी घरवालों को बताया कि उन्हें तो सिद्धार्थ शुक्ला का जिक्र भी नहीं करना है. क्योंकि सिद्धार्थ को हर तरह से समझा चुके हैं. लेकिन सिद्धार्थ को किसी बात से फर्क नहीं पड़ता.

इस बीच शहनाज घरवालों पर आरोप लगाती है कि हर कोई सिद्धार्थ से जानकार लड़ता है. तो वहीं सलमान घर वालों के गुस्से पर सवाल उठाते हैं. सलमान फटकार लगाते हुए कहते है कि अपने गुस्से के चलते घर में हर सदस्य एक टास्क पूरा नहीं होने देते. जिसके बाद सलमान अरहान खान की पोल खोलते दिखाई दिए. गुस्साए सलमान ने अरहान के पास्ट को दुनिया के सामने लाया. तो वहीं रश्मि देसाई अरहान के बीवी और बच्चे के बारे में जानकार शॉक रह गई. जिसके बाद अरहान रश्मि को सारी बातें समझाते दिखाई दिए.

इसके बाद नाराज सलमान खान ने एक एक करके सभी घर वालों को उनके अग्रेसिव नेचर के चलते घर के नियम तोड़ने का आरोप लगाया और सभी को घर से बाहर निकलने की सलाह देते हैं. इस दौरान सलमान सबसे ज्यादा शहनाज, सिद्धार्थ शुक्ला, असीम और भाऊ की फटकार लगाते है और सभी से अपना बैग पैक करके घर के बाहर आने को कहते हैं. तो वहीं बिग बॉस भी घर का दरवाजा खोल देते हैं. जिसे देखकर घर वाले हैरान हो जाते हैं.

इन सबके बीच रानी मुखर्जी अपनी फिल्म मर्दानी 2 को प्रमोट करने पहुंची. इस दौरान दोनों दोस्तों ने जमकर मस्ती की और एक दूसरे की टांग खिंचाई की.  इस दौरान रानी ने सलमान को अपने बच्चे पैदा करने का वादा भी याद दिलाया.

दूसरी तरफ घर का दरवाजा खुलने से सभी बेहद ही उलझे हुए दिखाई दिए. अरहान रश्मि को बाहर जाने से रोकते नजर आए. जबकि हिंदुस्तानी भाऊ अपना बैग पैक करके घर से निकलने की तैयारी में दिखाई दिए.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2019 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).