Bigg Boss 12: इस वजह से घर की कप्तान सुरभि राणा पर भड़की दीपिका कक्कड़ और जसलीन मथारू, देखें Video
बिग बॉस के घर में हर दिन एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में कप्तानी के लिए दीपक और सुरभि के बीच भिडंत हुई थी. टास्क जीतकर सुरभि घर की नई कप्तान बन चुकी है
बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में हर दिन एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में कप्तानी के लिए दीपक और सुरभि के बीच भिडंत हुई थी. टास्क जीतकर सुरभि घर की नई कप्तान बन चुकी है. आज के एपिसोड में दीपक और दीपिका को लड़ते हुए देखा जाएगा. दीपक को ऐसा लगता है कि दीपिका की वजह से वह घर के कप्तान नहीं बन पाए. दीपक ने दीपिका पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सुरभि को घर के काम का बंटवारा करते वक्त उनके प्रति थोड़ी उदारता रखने को कहा है. साथ ही दीपक का यह भी कहना है कि दीपिका फुटेज पाने के लिए उनसे लड़ रही है. दीपक और दीपिका की इस लड़ाई में फिर श्रीसंत की एंट्री होती है और इसके बाद चीजें और भी बिगड़ जाती है.
सुरभि इस हफ्ते घर की कप्तान है और इसलिए बिग बॉस उन्हें किन्हीं भी 3 सदस्यों को कालकोठारी की सजा सुनाने को कहते हैं. सुरभि दीपिका और जसलीन का नाम लेती है. इसके बाद दीपिका और जसलीन आग बबूला हो जाती है. दीपिका का गुस्सा सुरभि पर फूटता है और वह उनसे कहती है कि उन्होंने जानभूजकर अपने दोस्तों को नाम नहीं लिया.
यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 12: श्रीसंत ने 'थप्पड़ कांड' को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- हरभजन ने नहीं मारा था चांटा, देखें Video
Captaincy paane ke ek din baad hi #SurbhiRana ne kiya ghar mein pakshpaat shuru! Kya gharwale ho jaayenge ab unke khilaaf? Dekhiye #BiggBoss12 aaj raat 9 baje! #BB12 pic.twitter.com/qmMg4CPicP
— COLORS (@ColorsTV) November 23, 2018
बिग बॉस का खेल दिन प्रतिदिन रोमांचक होता जा रहा है. कमेंट सेक्शन में हमें अपनी राय दें और बिग बॉस से जुड़ी हर अपडेट के लिए लेटेस्टली के साथ बने रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2018 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

