भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी करने जा रही हैं शादी, टीवी एक्टर है होने वाला पति
रानी चटर्जी इस साल दिसंबर महीने में अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचाने जा रही है. हालांकि उन्होंने अपने होने वाले पति के बारे में ज्यादा डिटेल नहीं दी है.
भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Film) की नामी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) के लिए साल 2020 बेहद ही स्पेशल होने जा रहा है. क्योंकि हर लड़की की तरह उनका भी एक बड़ा सपना इस साल पूरा हो जाएगा. दरअसल इस साल के अंत में रानी शादी करने जा रही हैं. स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक रानी दिसंबर महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रही है. हालांकि वो किस्से शादी करने जा रही है ये साफ नहीं हो पाया है.
स्पॉटबॉय से खास बातचीत करते हुए रानी ने बताया कि वो दिसंबर महीने में शादी के बंधन बंध जाएंगी. लेकिन वो अभी अपने होने वाले पति को दुनिया के सामने नहीं लाना चाहती हैं. रानी के मुताबिक शादी से एक महीने पहले वो सभी को अपने बॉयफ्रेंड से मिलवाएंगी जिससे वो शादी करने जा रही है. इसके साथ ही रानी ये जरूर बताया कि उनका ये सीक्रेट बॉयफ्रेंड एक टीवी एक्टर है. यह भी पढ़े: भोजपुरी स्टार पवन सिंह-रानी चटर्जी की फिल्म को लेकर स्मृति सिन्हा ने दिया ऐसा रिएक्शन
वर्कफ्रंट की बात करे तो रानी चटर्जी ने 300 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. उन्हें भोजपुरी क्वीन के नाम से भी पुकारा जाता है. आपको बता दे कि रानी का जलवा जल्द ही कलर्स के शो खतरों के खिलाड़ी 10 में भी दिखाई देगा. वैसे रानी चटर्जी का नाम भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ भी जुड़ चुका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2020 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

