Drugs Case: ड्रग्स केस में फंसे Bharti Singh और उनके पति Haarsh Limbachiyaa मेडिकल जांच के लिए हुए रवाना, सामने आई ये ताजा तस्वीरें
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की मेडिकल जांच के लिए आज उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. इस जांच से इस बात का अत लगाया जाएगा कि इनके शरीर में नशीले पदार्थ मौजूद हैं या नहीं और इसकी मात्रा कितनी है.
Drugs Case: ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की मेडिकल जांच के लिए आज उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. इस जांच से इस बात का अत लगाया जाएगा कि इनके शरीर में नशीले पदार्थ मौजूद हैं या नहीं और इसकी मात्रा कितनी है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को भारती के मुंबई स्थित घर और दफ्तर पर छापेमारी करते हुए 86.5 ग्राम गांजा जब किया.
इसके बाद इंटेरोगेशन के दौरान टीवी कपल ने अपना गुनाह कबूल किया जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (मुंबई) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि इनके खिलाफ ड्रग्स के सेवन को लेकर धाराएं लगाई गई हैं.
Charges of Consumption of drugs have been invoked against them: Sameer Wankhede, Zonal Director of the Narcotics Control Bureau (NCB), Mumbai https://t.co/PGzy5XDVCw pic.twitter.com/lsGqITbvOp
— ANI (@ANI) November 22, 2020
मेडिकल जांच के लिए रवाना हुए भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया!
View this post on Instagram
View this post on Instagram
कॉमेडियन भारती सिंह को लेकर मिली जानकारी के आधार पर एनसीबी अफसर ने अचानक उनके ठिकानों पर छापेमारी की जिसमें उनके पास से नशीले पदार्थ बरामद किये गए. मेडिकल जांच के बाद इन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा जहां इस केस को लेकर इनका फैसला किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

