Pavitra Rishta 2.0 का टीजर हुआ रिलीज, फैंस को याद आए सुशांत सिंह राजपूत
मेकर्स इस पॉपुलर शो का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं पवित्र रिश्ता 2.0 (Pavitra Rishta 2.0). जिसका धमाकेदार टीजर सामने आ चुका है. जिसे अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) ने सभी का दिल जीता. जिसके चलते ये जोड़ी घर घर में फेमस हो गई थी. परदे की ये लव स्टोरी रियल लाइफ में भी काफी हिट रही. लेकिन फिर दोनों के बीच दूरियां आ गई. आज सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं है. लेकिन अब मेकर्स इस पॉपुलर शो का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं पवित्र रिश्ता 2.0 (Pavitra Rishta 2.0). जिसका धमाकेदार टीजर सामने आ चुका है. जिसे अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. शो में अंकिता एक बार फिर अर्चना का किरदार निभा रही हैं जबकि वहीं शाहिर शेख मानव के रोल में नजर आएंगे. जिसे सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था.
इस प्रोमो में शाहिर और अंकिता के बीच का कनेक्शन देखते ही बन रहा है. आप भी देखिए इनका ये खास टीजर.
View this post on Instagram
इस टीजर के सामने आने के साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के फैंस एक बार फिर इमोशनल होते दिखाई दे रहे हैं. तमाम यूजर्स खुलकर सुशांत को बेहतर बता रहें हैं. कोई उन्हें मिस कर रहा है तो शाहिर के साथ उनके किरदार की तुलना कर रहा है. जाहिर है ये शो दर्शकों के दिल के बेहद करीब था. ऐसे में उनका जिक्र होना लाजमी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 05:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

