टीवी

Shweta Tiwari का पति Abhinav Kohli पर पलटवार, बेटे को अकेला छोड़ विदेश जाने के आरोपों पर दिया बड़ा बयान

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली के इन आरोपों पर अपनी सफाई पेश की है जिसमें उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस अपने बेटे रेयांश को बीमारी हालत में होटल में छोड़कर 'खतरों के खिलाड़ी 11' में हिस्सा लेने विदेश चली गई हैं.

Shweta Tiwari का पति Abhinav Kohli पर पलटवार, बेटे को अकेला छोड़ विदेश जाने के आरोपों पर दिया बड़ा बयान
श्वेता तिवारी, उनके पति अभिनव कोहली और उनका परिवार (Photo Credits: Instagram)

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने अपने पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) के उन आरोपों पर अपनी सफाई पेश की है जिसमें उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस अपने बेटे रेयांश (Reyansh) को बीमारी हालत में होटल में छोड़कर 'खतरों के खिलाड़ी 11' में हिस्सा लेने विदेश चली गई हैं. श्वेता अपने इस शो के लिए साउथ अफ्रीका पहुंची हैं जहां उनके साथ राहुल वैद्य, निक्की तंबोली समेत अन्य कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं.

श्वेता ने बॉलीवुड बबल को दिए अपने इंटरव्यू में कहा, "मैंने अभिनव कोहली को फोन पर जानकारी दी थी कि मैं केप टाउन जा रही हूं और रेयांश मेरे परिवार के साथ सुरक्षित है. मेरी मां, मेरे रिश्तेदार और पलक उसका ध्यान रखने के लिए मौजूद है. इसके अलवा मैं भी शूट के बीच वीडियो कॉल के जरिए रेयांश से बात करती रहूंगी. मैंने अभिनव कोहली को सब कुछ बताया था लेकिन बाद में उसके वीडियोज देखकर मैं हैरान रह गई हूं."

ये भी पढ़ें: Shweta Tiwari पर भड़के पति Abhinav Kohli, कहा- 4 साल के बेटे को अकेला छोड़कर विदेश चली गई, देखें Video

श्वेता ने आगे बात करते हुए लिखा, "मुझे वाकई नहीं समझ आया इसके पीछे उसका उद्देश्य क्या है जबकि हाईकोर्ट ऑर्डर के अनुसार वो हर शाम को रेयांश से वीडियो कॉल पर घंटों तक बात करता है. सच कहुं तो हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार उसे सिर्फ आधे घंटे बात करने की अनुमति है लेकिन वो देर तक बात करते हैं और हमने भी उसे कभी रोका नहीं. फिर भी वो कहता है कि उसे नहीं पता वो बच्चा कहां है और क्या कर रहा है."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024)

श्वेता ने कहा कि उन्होंने अपने साथ रेयांश औअर उसकी नैनी को भी साउथ अफ्रीका ले जाने का सोचा था लेकिन अभिनव इस बात पर राजी नहीं हुए. एक्ट्रेस ने कहा कि अपने बेटे की सुरक्षा के लिए उन्होंने हर पहलू पर ध्यान दिया है और वो अभिनव ही है जो अपने बच्चों के पालन-पोषण पर किसी भी तरह का योगदान नहीं दे रहे.

उल्लेखनीय है कि अभिनव ने एक के बाद एक कई सारे वीडियोज पोस्ट करके आरोप लगाया था कि उसे नहीं पता रेयांश कहा है और उसे पता चला है कि वो बीमार है. फिर भी श्वेता उसे अकेला छोड़कर चली गई.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2021 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).