Shweta Tiwari पर भड़के पति Abhinav Kohli, कहा- 4 साल के बेटे को अकेला छोड़कर विदेश चली गई, देखें Video
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने एक के बाद एक कई सारे वीडियोज रिलीज करके सोशल मीडिया पर अपने बेटे रेयांश के लिए मदद की मांग की है. उनका कहना है कि लोग उन्हें उनके बेटे रेयांश को ढूढने में मदद करें.
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) ने एक के बाद एक कई सारे वीडियोज रिलीज करके सोशल मीडिया पर अपने बेटे रेयांश के लिए मदद की मांग की है. उनका कहना है कि लोग उन्हें उनके बेटे रेयांश (Reyansh) को ढूंढने में मदद करें. शुक्रवार को श्वेता अपने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) के लिए शुक्रवार को साउथ अफ्रीका रवाना हुईं जिसके बाद अभिनव ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है.
अभिनव का आरोप है कि श्वेता ने अपने बेटे को मुंबई के एक होटल में अकेला छोड़ दिया और खुद विदेश चली गईं. वीडियो में अभिनव में कहा, "श्वेता खतरों के खिलाड़ी 11 में हिसा लेने के लिए साउथ अफ्रीका चली गई हैं. उसने मुझसे इजाजत मांगी थी लेकिन कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए मैंने उन्हें मना कर दिया था. वो वहां 12 घंटे काम करेंगी और यहां बच्चे को अकेला छोड़ देंगी होटल में जिसकी जरुरत नहीं है. मैंने अपने बेटे का ख्याल रख सकता हूं. मेरे मना करने के आबाद भी वो चली गई और मुझे मीडिया के जरिए पता चला कि वो जा रही हैं. लेकिन मेरा बेटा कहां है. मैं होटल से होटल उनकी तलाश में घूम रहा हूं. मैं पुलिस स्टेशन भी गया लेकिन उन्होंने मेरी मदद नहीं की. उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं चिल्ड्रेन वेलफेयर कमिटी को ईमेल भेजूं"
View this post on Instagram
अभिनव कोहली ने आरोप लगाया कि आखिरी बार जब उनकी उनके बेटे से वीडियो कॉल पर बात हुई तब उसकी तबीयत ठीक नहीं थी. उन्होंने कहा कि रेयांश की छाती में क्न्जेशन था और सूजन भी थी. लेकिन इसे नजरअंदाज करके श्वेता साउथ अफ्रीका चली गईं. अभिनव ने कहा, "मेरे बच्चे को घबराहट होती है और अगर उसके माता-पिता उसके पास न हो तो वो डर जाता है. इसलिए अगर आपको कोई भी जानकारी मिले तो मुझे बताएं. श्वेता इस मुश्किल समय में उसे छोड़ गई."
View this post on Instagram
आपको बता दें कि 'कसौटी जिंदगी की' एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से 2013 में शादी की थी. इसके कुछ ही समय बाद श्वेता ने अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था जिसके बाद से ये अलग रहने लगे थे. श्वेता आखिरी बार सोनी टीवी के शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में नजर आईं थी जहां वो अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों को सरप्राइज करती दिखी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2021 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

