Abhinav Kohli ने श्वेता तिवारी पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे रेयांश से संपर्क ना हो पाने से हैं परेशान
अभिनव आगे कहते हैं कि श्वेता ना उनसे बात कर रही हैं और ना ही कॉल्स उठा रही हैं. वो श्वेता का पता लगाने शूटिंग के सेट पर भी जा चुके हैं.
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में चल रही हैं. उनके दूसरे पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) कई दिनों से श्वेता पर कई आरोप लगा चुके हैं. ऐसे में अभिनव ने एक बार फिर श्वेता पर निशाना साधा है. अभिनव ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा रेयांश गायब है बीते रविवार से गायब है और उससे उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है. अभिनव ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए कहा कि उनका बेटा रेयांश 25 अक्टूबर से गायब है. उसके साथ उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है. जबकि वो 40 दिनों से उनके साथ था. लेकिन अब श्वेता उससे ऐसी जगह लेकर गई हैं. जहां उससे बात नहीं हो पा रही हैं.
अभिनव आगे कहते हैं कि श्वेता ना उनसे बात कर रही हैं और ना ही कॉल्स उठा रही हैं. वो श्वेता का पता लगाने शूटिंग के सेट पर भी जा चुके हैं. अभिनव ने कहा कि मैं सेट पर बड़ी उम्मीद से गया था, मुझे लगा श्वेता भले ही मुझे इग्नोर करें लेकिन मैं अपने बेटे से मिल पाऊंगा. लेकिन मैं नहीं मिल सका. मेरा मैसेज भी उन तक नहीं पहुंचाया गया. इस दौरान मैंने वीडियो भी बनाया था.
आपको बता दे कि साल 2007 में राजा चौधरी के साथ रिश्ता खत्म करने के बाद श्वेता चौधरी अभिनव कोहली के नजदीक आई थी. जिसके बाद दोनों ने साल 2013 में शादी रचा ली थी. जिसके बाद दोनों का एक बेटा हुआ रेयांश. जबकि श्वेता की बड़ी बेटी पलक राजा चौधरी की बेटी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2020 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

