'आज कल की फिल्मों को परिवार के नहीं देखा जा सकता है', अश्लीलता पर बोले जावेद अख्तर
(Photo : X)

गीतकार जावेद अख्तर ने दिवाली पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 'आज जो फ़िल्में बन रही हैं, उन्हें परिवार के साथ बैठकर नहीं देखा जा सकता है.'  जावेद अख्तर ने हिंदू संस्कृति में सहिष्णुता की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत में यदि लोकतंत्र कायम है तो इसकी वजह हिंदू संस्कृति ही है. उन्होंने कहा कि यह सोचना कि हम ही सही हैं और दूसरे लोग गलत हैं, यह हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं है. हालांकि उन्होंने इस दौरान यह भीकहा कि अब असहिष्णुता बढ़ रही है.