राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज देखेंगे रानी लक्ष्मीबाई पर बायोपिक फिल्म मणिकर्णिका ‘द क्वीन ऑफ झांसी’

फिल्म मणिकर्णिका- ‘द क्वीन ऑफ झांसी’ की पहली स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन आज 18 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में किया है. इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद फिल्म के मुख्य कलाकारों और युनिट के साथ फिल्म देखने के साथ-साथ उनसे मुलाकात भी करेंगे...

फिल्म मणिकर्णिका पोस्टर, (Photo Credit : Twitter)

फिल्म  मणिकर्णिका- ‘द क्वीन ऑफ झांसी’ (Manikarnika) की पहली स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन आज 18 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में किया है. इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) फिल्म के मुख्य कलाकारों और युनिट के साथ फिल्म देखने के साथ-साथ उनसे मुलाकात भी करेंगे.

मणिकर्णिका- ‘झांसी की रानी’ हिंदुस्तान की समृद्ध विरासत, संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र के इतिहास को दिखाने का एक प्रयास है. राष्ट्रपति अपना कीमती समय निकाल कर इस फिल्म को देखने वाले हैं. इसलिए मणिकर्णिका की पूरी टीम बहुत सम्मानित महसूस कर रही है. जी स्टूडियो के बैनर तले बनी फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का जबरदस्त रिसपॉन्स मिल रहा है. फिल्म की टीम को मणिकर्णिका से बहुत उम्मीदें हैं.

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत के साथ काम करना बेहद मजेदार रहा, वो काफी शांत स्वभाव की हैं : मिष्टी चक्रवर्ती

इस फिल्म में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) झांसी की रानी का किरदार निभा रही हैं. आपको बता दें कंगना अपनी फिल्मों के किरदार में डूब जाने के लिए मशहूर हैं. फिल्म 'क्विन' (Queen) और तनु वेड्स मनु रिटर्न (Tanu Weds Manu Returns) के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मनित किया गया. कंगना ने बताया कि राष्ट्रपति के साथ बैठकर फिल्म देखने का एक अलग ही गौरव है. उन्होंने बताया कि झांसी की रानी का किरदार निभाने के बाद उनके व्यक्तित्व में काफी बदलाव आए हैं.

आपको बता दें मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले रिलीज होगी. अब ये देखना दिलचस्प होगा की झांसी की रानी के किरदार में दर्शक कंगना को पसंद कर पाते हैं या नहीं?

 

Share Now

संबंधित खबरें

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 58 रनों से रौंदा, खिलान पटेल और आयुष म्हात्रे ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 253 रनों का टारगेट, वेदांत त्रिवेदी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Live Score Update: बुलावायो में टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\