बॉलीवुड

‘Jatadhara’ First Look: ‘जटाधारा’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अवतार, महिला दिवस पर सामने आया सुपरनैचुरल थ्रिलर से पहला लुक

महिला दिवस 2025 के खास मौके पर सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘जटाधारा’ से सोनाक्षी सिन्हा का पहला लुक जारी कर दिया गया है. इस पैन-इंडिया फिल्म में सुदीर बाबू लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं सोनाक्षी का अवतार बेहद प्रभावशाली और रहस्यमयी लग रहा है.

‘Jatadhara’ First Look: ‘जटाधारा’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अवतार, महिला दिवस पर सामने आया सुपरनैचुरल थ्रिलर से पहला लुक
Jatadhara, Sonakshi Sinha (Photo Credits: Instagram)

‘Jatadhara’ First Look: महिला दिवस 2025 के खास मौके पर सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘जटाधारा’ से सोनाक्षी सिन्हा का पहला लुक जारी कर दिया गया है. इस पैन-इंडिया फिल्म में सुदीर बाबू लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं सोनाक्षी का अवतार बेहद प्रभावशाली और रहस्यमयी लग रहा है. निर्देशक वेंकट कल्याण की इस फिल्म में सोनाक्षी का लुक काफी अलग और शक्तिशाली दिख रहा है. पोस्टर में वह गहरे काजल वाली आंखों, पारंपरिक ज्वेलरी और एक खूबसूरत मांग टीका के साथ नजर आ रही हैं. उनके आधे ढके हुए चेहरे पर भारी-भरकम अंगूठियां और एक चौड़ा ब्रेसलेट उनकी राजसी और रहस्यमयी छवि को और निखारते हैं. खुले बालों के साथ उनके लुक में गजब की इंटेंसिटी नजर आ रही है.

मेकर्स ने सोनाक्षी के पहले लुक के साथ एक कैप्शन भी साझा किया – "A beacon of strength and power rises" यानी "शक्ति और साहस की प्रतीक का उदय." यह कैप्शन सोनाक्षी के किरदार के इंटेंस और दमदार होने की झलक देता है. फिल्म ‘जटाधारा’ एक रोमांचक सुपरनैचुरल थ्रिलर होगी, जिसमें पारंपरिक और रहस्यमयी तत्वों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा. सोनाक्षी सिन्हा इससे पहले भी दमदार भूमिकाओं में नजर आ चुकी हैं, लेकिन इस बार उनका अवतार बिल्कुल नया और चौंकाने वाला है.

सोनाक्षी सिन्हा का 'जटाधरा' से फर्स्ट लुक:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

फिल्म से जुड़े बाकी किरदारों और कहानी की डिटेल्स जल्द ही सामने आएंगी. लेकिन सोनाक्षी के इस लुक ने दर्शकों की उत्सुकता पहले ही बढ़ा दी है. अब देखना होगा कि ‘जटाधारा’ में उनका किरदार कितना रोमांचक और शक्तिशाली साबित होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2025 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).