Pushpa 2: Rashmika Mandanna ने सोशल मीडिया पर शेयर की 'पुष्पा 2' के सेट की तस्वीर, फैंस फिल्म के लिए हुए एक्साइटेड
श्मिका मंदाना ने पुष्पा 2: द रूल के सेट से एक तस्वीर शेयर की है जो दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जो विशाल और भव्य होने वाली है और फिल्म के कैनवास के बारे में जानकारी देगी.
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है. इस फिल्म के पहले पार्ट पुष्पा: द राइज ने ग्लोबल लेवल पर धूम मचाई थी और लोगों के बीच इसका क्रेज जबरदस्त था. पुष्पराज के रूप में अल्लू अर्जुन का किरदार एक सनसनी बन गया था, जिसका क्रेज हर पीढ़ी पर देखने मिला. फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी फैन्स के बीच इसी तरह का एक्साइटमेंट बना हुआ है जो सीक्वल से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए बेकरार रहते है. अब इसी उत्साह को बढ़ाने के लिए, नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना, जिन्होंने श्रीवल्ली का किरदार निभाया हैं, ने फिल्म के सेट से एक एक्सक्लूसिव तस्वीर साझा की है. Kartik Aaryan Luxury Office Investment: कार्तिक आर्यन ने लोटस सिग्नेचर में लिया लक्जरी ऑफिस, बने अमिताभ बच्चन के पड़ोसी
जी हां, रश्मिका मंदाना ने पुष्पा 2: द रूल के सेट से एक तस्वीर शेयर की है जो दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जो विशाल और भव्य होने वाली है और फिल्म के कैनवास के बारे में जानकारी देगी. सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, Pushpa2 🖤.
पुष्पा 2: द रूल के सेट से सामने आई इस तस्वीर से पता चलता है कि फिल्म के लिए एक बंगले का भव्य सेट बनाया गया है. इस एक्सक्लूसिव पिक्चर के साथ, फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर प्रत्याशा अगले स्तर पर होने जा रही है.
View this post on Instagram
पुष्पा 2 द रूल का निर्देशन सुकुमार ने किया है और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल हैं. माइथ्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा निर्मित, यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

