Prabhas Adopts Reserve Forest in Hyderabad: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर स्थित रिजर्व फॉरेस्ट को लिया गोद

फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले और दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाने वाले लोकप्रिय अभिनेता प्रभास ने अब फिल्म जगत से हटकर एक नया आदर्श प्रस्तुत किया है. अभिनेता ने हैदराबाद के पास स्थित 1650 एकड़ में फैले विस्तृत आरक्षित वन क्षेत्र को पूर्ण रूप से विकसित करने का निर्णय लिया है.


फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले और दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाने वाले लोकप्रिय अभिनेता प्रभास (Prabhas ) ने अब फिल्म जगत से हटकर एक नया आदर्श प्रस्तुत किया है. अभिनेता ने हैदराबाद के पास स्थित 1650 एकड़ में फैले विस्तृत आरक्षित वन क्षेत्र को पूर्ण रूप से विकसित करने का निर्णय लिया है. वन क्षेत्र के विकास के लिए जो भी धनराशि आवश्यक होगी उसे प्रदान करने हेतु प्रभास अपनी सहमति जता चुके हैं. यह वन क्षेत्र संगारेड्डी जिला के खाजीपल्ली ग्राम परिधि में स्थित है, जो कि दुंदिगल के काफी समीप है. उनके इस प्रयास से संसाधनों में कमी की वजह से वनों के पिछड़ते विकास में न सिर्फ गति मिलेगी बल्कि इस दिशा में एक मील का पत्थर भी साबित होगी.

अपने इस प्रयास को एक कार्य प्रणाली का स्वरूप प्रदान करने हेतु प्रभास ने आज राज्य सभा सांसद जोगिनापल्ली संतोष कुमार के साथ खाजीपल्ली आरक्षित वन क्षेत्र का स्वयं निरीक्षण किया. उन्होंने यह भी कहा कि संतोष कुमार द्वारा कार्यान्वित 'ग्रीन चैलेंज' से प्रभावित होकर ही उन्होंने यह कदम उठाया है. आज वह तेलंगाना राज्य के वन मंत्री अल्लोल इंद्रकरन रेड्डी, राज्य सभा सांसद संतोष कुमार संग इस शुभ कार्य को प्रारंभ करने हेतु आधारशिला कार्यक्रम में सम्मिलित भी हुए हैं. उनका यह प्रयास खाजीपल्ली ग्राम और समीप के क्षेत्रों में रहने वाले ग्राम वासियों को एक सुंदर नगर वन उद्यान ही नही बल्कि एक नयी उमंग और खुशियां प्रदान करेगा. यह नगर वन उद्यान दुंदिगल, गागिल्लापुर, किस्टाइपल्ली, गुंडलपोचम्पली और अन्य समीपस्थ स्थानों के लिए शुद्ध ऑक्सीजन और खुले आसमान के नीचे विचरण करने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा. यह भी पढ़े: Adipurush: प्रभास की फिल्म में सैफ अली खान बनेंगे रावण, करीना कपूर खान ने ऐसे जाहिर की खुशी

इस वन क्षेत्र की महिमा इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि यहां कई तरह की औषधियों के पेड़ पौधे पाये जाते हैं. यह पहल राज्य में चल रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम 'हरित हारम' को एक नया आयाम प्रदान करेगा. राज्य सभा सांसद सन्तोष कुमार ने भी जंगलों के पुनर्वास के लिए कीसरा वन क्षेत्र को अपनाया है और उसके विकास के लिए हर संभव प्रयास किया है. उन्होंने अवगत कराया कि इस तरह के प्रयास निरन्तर जारी रहेंगे और प्रमुख उद्योगपतियों को भी इस तरह के प्रयासों से जोड़ने के लिए आव्हानित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में वन और पर्यावरण मंत्री इंद्रकरन रेड्डी, विशेष प्रधान सचिव शांति कुमारी, अति मुख्य वन संरक्षक सोभा रेवुरी, अति मुख्य वन संरक्षक राकेश मोहन डोबरियाल, संगारेडी जिला कलेक्टर एम हमुमन्थ राव, पुलिस अधीक्षक चन्द्र शेखर रेड्डी, जिला वन अधिकारी वेंकेश्वर राव, वन और राजस्व भिभाग के अधिकारी शामिल हुए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड