मनोरंजन

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने हॉट अंदाज में किया डांस, TikTok Video सोशल मीडिया पर हुआ Viral

दक्षिणी स्टार तृषा कृष्णन ने टिकटोक अकाउंट जॉइन कर लिया है. तृषा ने हाल ही में 'कैनीबल' पर डांस मूव करते हुए वीडियो शेयर किया है. जो सोशल मीडिया अकाउंट पर धूम मचा रहा है.

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने हॉट अंदाज में किया डांस, TikTok Video सोशल मीडिया पर हुआ Viral
तृषा कृषण (Photo Credits: Tik Tok Video)

कोरोना वायरस के चलते हर कोई अपने घर पर मौजूद है और अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहा है. ऐसे में सेलेब्स घर पर ही कभी कुंकिंग करते हुए नजर आ रहे हैं तो कभी अपनी पुरानी तस्वीर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं. इसी बीच दक्षिणी स्टार तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) ने टिकटोक एप को जॉइन कर लिया है. तृषा ने हाल ही में 'कैनीबल' (Cannibal) पर डांस मूव करते हुए वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया अकाउंट पर धूम मचा रहा है.

तृषा ने हाल ही में टिकटोक  अकाउंट जॉइन किया था. तृषा की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है किकुछ दिनों में ही उनके लाखों फैंस हो गए. तृषा भी अपनी वीडियो से अपने फैंस का दिल रिझाती हुई नजर आती हैं. तृषा ने हाल ही में वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें आप देख सकते है. तृषा इंटरनेशनल सिंगर किशा के गीत 'कैनीबल' पर थिरकती हुई दिखाई दे रहीं हैं. दिशा के डांस मूव लाजवाब हैं. यह भी पढ़े: Lockdown: साउथ के कबीर सिंह उर्फ विजय देवरकोंडा ने मिडिल क्लास फंड के जरिए 17000 से अधिक परिवारों को पहुंचाई मदद

@trishakrishnanClearly I miss the camera 🎥 😅 ##cannibal ##tiktok ##tiktokindia♬ original sound - elizaminorr

तृषा के इस वीडियो को  4.9 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है तो वहीं उनके फैंस कमेंट्स कर उनके डांस और एक्सप्रेशन की तारीफ कर रहे हैं.

बता दें कि, तृषा  ने 1999 में मिस मद्रास प्रतियोगिता जीती और फिल्म जगत में प्रवेश किया. तृषा तमिल और तेलुगु फिल्मों में सफलतापूर्वक काम कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).