मनोरंजन

'बाहुबली' की मां शिवगामी देवी इस फिल्म में निभाएंगी XXX स्टार का किरदार

फिल्म 'बाहुबली' (Bahubali) और 'बाहुबली 2' (Bahubali 2) के किरदार अभी तक दर्शकों की यादों में ताजा है. प्रमुख किरदारों के अलावा सपोर्टिंग एक्टर्स को भी इस फिल्म से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. कटप्पा और शिवगामी के किरदारों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था

'बाहुबली' की मां शिवगामी देवी इस फिल्म में निभाएंगी XXX स्टार का किरदार
अभिनेत्री राम्या कृष्णनन (Photo Credits: Still)

फिल्म 'बाहुबली' (Bahubali) और 'बाहुबली 2' (Bahubali 2) के किरदार अभी तक दर्शकों की यादों में ताजा है. प्रमुख किरदारों के अलावा सपोर्टिंग एक्टर्स को भी इस फिल्म से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. कटप्पा और शिवगामी के किरदारों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था. 'बाहुबली' सीरीज में राम्या कृष्णनन (Ramya Krishnan) ने शिवगामी का किरदार निभाया था. उन्होंने अमिताभ बच्चन सहित बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम किया है. अब खबर है कि वह अपनी अगली फिल्म में एक पोर्न स्टार की भूमिका निभाएंगी.

हम फिल्म 'सुपर डीलक्स' (Super Deluxe) की बात कर रहे हैं. इस फिल्म में राम्या कृष्णनन को एक पोर्न स्टार के रूप में देखा जाएगा. त्यागराजन कुमारराज ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. इस फिल्म में राम्या का नाम लीला होगा. अपने किरदार के बारे में बात करते हुए राम्या कृष्णनन ने कहा कि एक दृश्य के लिए उन्हें 37 टेक्स लेने पड़े थे. साथ ही उन्होंने इस रोल को अपन करियर का सबसे मुश्किल रोल बताया.

यह भी पढ़ें:-  बाहुबली स्टार प्रभास को फैन ने एयरपोर्ट पर जड़ा थप्पड़, इंटरनेट पर वायरल हुआ Video

आपको बता दें कि फिल्म 'सुपर डीलक्स' में राम्या कृष्णनन के अलावा विजय सेथुपथी, समांथा, फहाद फासिल और मास्किन जैसे कलाकर भी अहम भूमिका में है. यह फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2019 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).