बाहुबली स्टार प्रभास को फैन ने एयरपोर्ट पर जड़ा थप्पड़, इंटरनेट पर वायरल हुआ Video
प्रभास एयरपोर्ट पर मौजूद थे जब एक फीमेल फैन ने उनके पास आकर फोटो खिंचवाया और फिर ऐसी हरकत कर दी
फिल्म 'बाहुबली' (Baahubali) से दुनियाभर में अपनी पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले प्रभास (Prabhas) अब जल्द ही फिल्म 'साहो' में नजर आएंगे. हाल ही में प्रभास एयरपोर्ट पर नजर आए वो अपनी फ्लाइट के लिए रवाना हो रहे थे जब एक फैन ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. दरअसल, हुआ है कि प्रभास हमेशा की तरह एयरपोर्ट से जा रहे थे जब एक फीमेल फैन ने आगे आकर उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहा. प्रभास को सामने देखकर वो लड़की इतनी खुश हो गई कि जाते-जाते उसने प्रभास के गाल पर हलके से थप्पड़ मार दिया.
इसके बाद तो प्रभास खुद भी उस फैन की इस हरकत से हैरान रह गए और चुपचाप अपने गाल को सहलाते हुए आगे बढ़ गए. गौरतलब है कि प्रभास के फीमेल फैंस की भी कोई कमी नहीं है. उन्हें शादी के लिए हजारों प्रस्ताव भी आ चुके हैं. ऐसे में प्रभास भी अपने फेन फॉलोविंग से खास वाकिफ हैं और अपनी उस फैन की हरकत पर बुरा न मानते हुए वो शांति से आगे बढ़ गए.
इतना ही नहीं, इसके बावजूद भी वो रुके और अपने अन्य फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई. इंटरनेट पर उनका ये वीडियो भी वायरल (viral) हो रहा है जहां वो फैन प्रभास पर हाथ उठाती हुई नजर आ रही है.
बात करें फिल्मों की तो प्रभास जल्द ही फिल्म 'साहो' में नजर आएंगे. इस फिल्म में वो श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते दिखेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2019 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

