Dahaad Teaser: Sonakshi Sinha और Vijay Varma स्टारर 'दहाड़' टीजर हुआ रिलीज, प्राइम वीडियो पर 12 मई को होगा प्रीमियर (Watch Video)
सोनाक्षी सिन्हा ने 'दहाड़' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया है, जिसमें उन्होंने एक दिलेर पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है, जो एक दर्दनाक हत्या के मामले को सुलझाने का प्रयास करती हैं.
Dahaad Teaser: प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली क्राइम-ड्रामा, अमेज़ॅन ऑरिजिनल सीरीज़, 'दहाड़' का बेहद दिलचस्प टीज़र रिलीज़ किया है. रीमा कागती और ज़ोया अख़्तर द्वारा तैयार की गई इस सीरीज़ को कागती ने रुचिका ओबेरॉय के साथ मिलकर डायरेक्ट किया है. प्राइम मेंबर्स 12 मई से इस सीरीज़ की स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. Aamir Khan on PM Modi's Mann Ki Baat: आमिर खान ने दिल्ली में 'मन की बात @ 100' पर नेशनल कॉन्क्लेव में लोगों के साथ राजनेताओं के संवाद के महत्व पर दिया जोर (Watch Video)
सोनाक्षी सिन्हा ने 'दहाड़' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया है, जिसमें उन्होंने एक दिलेर पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है, जो एक दर्दनाक हत्या के मामले को सुलझाने का प्रयास करती हैं. टीज़र में 27 महिलाओं की संदिग्ध हत्याओं का खुलासा करने वाले मामले की गहराई से पड़ताल की गई है, लेकिन हत्या के इन सभी मामलों में कोई भी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला या गवाह नहीं है. फिर एक महिला – सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी, इस अपराध का सामना करने और उन महिलाओं को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाती है. देखें वीडियो:
दहाड़ 8 एपिसोड का एक क्राइम ड्रामा है, जिसकी कहानी एक छोटे शहर के पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी और उनके साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों के इर्द-गिर्द घूमती है. सार्वजनिक बाथरूम में एक के बाद एक, कई महिलाओं की रहस्यमय तरीके से मौत के मामले सामने आने के बाद घटनाक्रम की शुरुआत होती है, जिसकी जांच-पड़ताल की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी को सौंपी जाती है. Delhi High Court का सोशल मीडिया को आदेश, कहा- शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ से लीक हुई क्लिप हटाएं
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2023 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

