संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' में दिखेंगी आलिया भट्ट, 11 सितंबर, 2020 में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'इंशाल्लाह' से सलमान खान की एग्जिट के बाद अलिया भट्ट का संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का सपना भी अधूरा रह गया था. लेकिन भंसाली ने अलिया के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है. फिल्म का टाइटल ''गंगुबाई काठियावाड़ी' रखा गया है. ये रही पूरी डिटेल्स.
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अगली बड़ी फिल्म की घोषणा कर दी गई है. आलिया जल्द ही भंसाली के साथ उनकी फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' पर काम शुरू करने जा रही हैं. इस फिल्म की रिलीज डेट भी फाइनल कर दी गई है. इस फिल्म के लिए भंसाली ने पेन फिल्म्स के जयंतीलाल गडा के साथ साझेदारी की है.
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि आलिया को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) के लिए कास्ट किया गया है. उनकी इस फिल्म को 11 सितंबर, 2020 को रिलीज की जाएगी.
#Xclusiv: Sanjay Leela Bhansali announces his new film #GangubaiKathiawadi... Stars Alia Bhatt in title role... Also, release date finalized: 11 Sept 2020... Bhansali Productions collaborates with Jayantilal Gada's PEN India Ltd for this film.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 16, 2019
ये भी पढ़ें: क्या सलमान खान और संजय लीला भंसाली के कारण आलिया भट्ट का हो गया है बड़ा नुकसान?
गौरतलब है कि इससे पहले आलिया सलमान खान के साथ भंसाली की फिल्म 'इंशाल्लाह' (Inshallah) में आलिया नजर आनेवाली थी. लेकिन फिल्म से सलमान ने एग्जिट ले किया था. मीडिया में रिपोर्ट्स पढ़ने को मिली कि कलात्मक मतभेद के चलते सलमान ने भंसाली की इस फिल्म को गुडबाय कह दिया.
ऐसे में संजय और आलिया की ये फिल्म मजधार में लटकी हुई थी. लेकिन अब संजय लीला भंसाली ने 'इंशाल्लाह' की जगह आलिया के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2019 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

