मनोरंजन

Punjabi Singer Rajveer Jawanda Passes Away: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, बाइक दुर्घटना के 12 दिन बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस

पंजाबी संगीत जगत के लिए दुखद खबर है. मशहूर गायक राजवीर जवंदा का निधन हो गया है. लगभग 12 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद, उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. राजवीर जवंदा 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक भयानक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था.

Punjabi Singer Rajveer Jawanda Passes Away: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, बाइक दुर्घटना के 12 दिन बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस

मोहाली, 8 अक्टूबर : पंजाबी संगीत जगत के लिए दुखद खबर है. मशहूर गायक राजवीर जवंदा (Rajveer Jawanda) का निधन हो गया है. लगभग 12 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद, उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. राजवीर जवंदा 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक भयानक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था.

राजवीर का हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपनी बाइक राइडिंग के दौरान शिमला की ओर जा रहे थे. पिंजौर के पास सड़क पर अचानक पशु से टकराने के कारण उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई. इस दुर्घटना में उन्हें सिर व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं. वहां से उन्हें अस्पताल लाते वक्त हार्ट अटैक भी आ गया था, जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था. यह भी पढ़ें : Bhutan Luxury Car Smuggling Case: भूटान लग्जरी कार तस्करी मामले में ED ने मारे 17 जगह छापे, ममूटी से लेकर दुलकर सलमान जैसे स्टार्स के घर भी शामिल

इस घटना के बाद पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई. पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सड़क हादसे के बाद मृत्यु की खबर ने दिल को झकझोर दिया है. वह कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे और उनकी हालत गंभीर बनी रही. पंजाबी संगीत जगत ने आज एक बेजोड़ आवाज खो दी है. मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में शांति दे और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की ताकत दे."

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और लुधियाना से सासंद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "राजवीर के निधन से बहुत दुख हुआ. हम सबने उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की थी, लेकिन अफसोस, भगवान की मर्जी कुछ और थी. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं, जो इस दुखद घटना से टूट गए हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि वाहेगुरु उनकी आत्मा को शाश्वत शांति दें और उनके प्रियजनों को इस दुख को सहने की ताकत दें."

अभिनेत्री नीरू बाजवा ने भी इंस्टाग्राम पर राजवीर की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए भावुक संदेश लिखा, "खुशमिजाज और नेकदिल राजवीर का इतनी जल्दी चले जाना असहनीय दर्द है. प्रिय राजवीर, अलविदा. एक होनहार युवा प्रतिभा को खोना अपूरणीय क्षति है. उनके परिवार व निकटजनों को इस कठिन दौर में हिम्मत मिले. वह हमेशा यादों में जिंदा रहेंगे." पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी ने भी इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "जवंदा जिंदगी की जंग हार गए. हम तुम्हें नहीं भूल पाएंगे छोटे भाई."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2025 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).