Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas संग शेयर की रोमांटिक फोटो, क्रिसमस पर दिखा ये खूबसूरत अवतार
बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और अपनी हॉट पर्सनालिटी से धूम मचानेवाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों अपने पति निक जोनस के साथ क्रिसमस के त्योहार को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया.
- Read in
- English
बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और अपनी हॉट पर्सनालिटी से धूम मचानेवाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों अपने पति निक जोनस के साथ क्रिसमस के त्योहार को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है जिसमें वो कैप पहनी हुईं अपने पति के साथ कैंडिड अंदाज में नजर आईं. फोटो को पोस्ट करके प्रियंका ने अपने सभी चाहनेवालों को क्रिसमस की बधाई दी है.
प्रियंका ने फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "परफेक्ट. हमारे परिवार की ओर से आपके परिवार को हैप्पी हॉलिडेज और हैप्पी सेहतमंद न्यू ईयर."फोटो में प्रियंका अपने पति निक और पेट डॉग संग नजर आईं.
View this post on Instagram
इस फोटो पर कमेंट करते हुए उनके फैंस भी उन्हें क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं. बात करें फिल्मों की तो प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स 4' और 'द वाइट टाइगर' में नजर आएंगी. इसी के साथ हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी किताब 'प्रियंका चोपड़ा अनफिनिश्ड' को लिखने का काम भी पूरा कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

