Poonam Pandey ने पति के साथ हुई मारपीट के बाद शादी तोड़ने का किया फैसला, कहा- 3 साल से रिश्ते को बचा रही थी
पूनम पांडे ने गोवा के होटल में पति सैम बॉम्बे पर मारपीट करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें अब बेल मिल गई है.
- Read in
- English
एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) की शादी को 3 हफ्ते भी पूरे नहीं हुए थे कि दोनों के बीच मारपीट और झगड़े की खबर सामने आ गई. पूनम पांडे ने गोवा (Goa) के होटल में पति सैम बॉम्बे (Sam Bombay) पर मारपीट करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें अब बेल मिल गई है. ऐसे में अब पूनम पांडे ने पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. बॉम्बे टाइम्स से खास बात करते हुए पूनम पांडे ने अपनी आपबीती बयान की.
पूनम पांडे ने अपने बयान में कहा कि सैम और मेरे बीच में बहस हुई थी. उसने मेरा गला दबा दिया था मुझे लगा मैं मर जाउंगी. उसने मेरे चेहरे पर मुक्का मारा, मेरे बाल पकड़ के खींचे और बेड के कोने पर धकेल दिया. किसी तरह मैंने खुद को बचाते हुए रूम के बाहर निकल गई. होटल स्टाफ ने पुलिस को बुलाया जो उसे लेकर गई. मैंने सैम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
पूनम आगे बताती है कि सैम के साथ उनका तीन सालों का रिश्ता हमेशा ही अब्यूसिव रहा है. कई बार मैं अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं. मैं बर्दाश्त करती रही क्योंकि मुझे लग रहा था कि हम एक दूसरे से प्यार करते हैं. मैं हमेशा खुद हो एक परफेक्ट कपल की तरह दिखाती थी. मैं इतना बुरा अपने किसी दुश्मन के लिए भी नहीं चाहूंगी. हमने शादी कर ली ये सोच कर हमारे रिश्ता इसके बाद बेहतर हो जाएगा. लेकिन बदकिस्मती से ये फैसला सही साबित नहीं हुआ.
पूनम कहती है कि लेकिन इस बार मैं दोबारा रिश्ते में नहीं जाने वाली हूं. मुझे नहीं लगता है कि ये अच्छा आईडिया होगा उस व्यक्ति के पास जाना जो बिना सोचे समझे आपको जानवरों की तरह मारता है. मैंने बहुत खुद झेला है. मैं अकेले रहना पसंद करूंगी बजाय ऐसे रिश्ते के. मैंने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया है. क्योंकि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

