टीवी

Monalisa Desi Look: रेड कलर के ड्रेस में मोनालिसा ने बरपाया कहर, एक्ट्रेस के देसी लुक पर फिदा हुए फैन्स

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो रेड कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं. रेड कलर के इंडियन ड्रेस में मोनालिसा अपना देसी लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं, जिसे देख उनके फैन्स मदहोश हुए जा रहे हैं. इन तस्वीरों में मोना की खूबसूरती और उनका अंदाज देखते ही बन रहा है. लोगों को उनका यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है.

Monalisa Desi Look: रेड कलर के ड्रेस में मोनालिसा ने बरपाया कहर, एक्ट्रेस के देसी लुक पर फिदा हुए फैन्स
मोनालिसा देसी लुक (Photo Credits: Instagram)

Monalisa Desi Look: भोजपुरी फिल्मों और टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज को फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं और फैन्स को भी उनकी झलक पाने का बेसब्री से इंतजार रहता है. हाल ही मोनालिसा मालदीव (Maldives) में पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ वेकेशन एन्जॉय करके भारत लौटी हैं. अपने मालदीव वेकेशन (Maldives Vacation) से मोनालिसा ने एक से बढ़कर एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जो जमकर वायरल भी हुईं. भारत लौटने के बाद भी मोनालिसा अपनी फोटोज लगातार शेयर कर रही हैं. हमेशा अपने ग्लैमरस और हॉट लुक को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मोनालिसा ने इस बार फैन्स को अपने देसी लुक का दीवाना बना दिया है.

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो रेड कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं. रेड कलर के इंडियन ड्रेस में मोनालिसा अपना देसी लुक (Desi Look) फ्लॉन्ट कर रही हैं, जिसे देख उनके फैन्स मदहोश हुए जा रहे हैं. इन तस्वीरों में मोना की खूबसूरती और उनका अंदाज देखते ही बन रहा है. लोगों को उनका यह स्टाइल बहुत पसंद आ रहा है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- दर्द को शक्ति में बदलो… यह भी पढ़ें: Monalisa Hot Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने ढाया कहर, मालदीव से शेयर की हसीन तस्वीरें

देखें तस्वीरें-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

गौरतलब है कि मोनालिसा इन तस्वीरों में अलग-अलग अंदाज में कैमरे के लिए पोज कर रही हैं. तस्वीरों में उनकी हर अदा को देख फैन्स अपने होश खो रहे हैं. अपने देसी लुक से इंटरनेट पर कहर बरपा रही मोनालिसा अक्सर अपनी हॉट फोटोज से अपने चाहने वालों को दीवाना बनाती हैं, लेकिन तस्वीरों में उनका यह देसी अंदाज भी सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. उनके चाहने वाले इन तस्वीरों पर कमेंट करके मोनालिसा की तारीफों के पूल बांधते नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2021 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).