मनोरंजन

Koffee With Karan Season 7: Akshay Kumar और Samantha Prabhu ने करण के चैट शो में ली धमाकेदार एंट्री, मस्ती से भरा प्रोमो हुआ रिलीज

शो के तीसरे एपिसोड में अक्षय कुमार अपने रियल खिलाड़ी अवतार में शो की डेब्यूटेंट सामंथा रूथ प्रभु को अपनी आर्म्स में लिए हुए एंट्री करते नजर आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने करण से बहुत सारी मस्ती की.

Koffee With Karan Season 7: Akshay Kumar और Samantha Prabhu ने करण के चैट शो में ली धमाकेदार एंट्री, मस्ती से भरा प्रोमो हुआ रिलीज
डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Photo Credits: Twitter)

Koffee With Karan Season 7:  करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 में जहां पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने धमाका मचाया वहीं दूसरे एपिसोड में बॉलीवुड की दो नई दोस्त जान्हवी कपूर और सारा अली खान नजर आईं. अब शो के तीसरे एपिसोड में धमाका मचाने के लिए आ गए हैं अक्षय कुमार और सामंथा रूथ प्रभु. डिज्नी प्लस हॉटस्टार शो का नया प्रोमो रिलीज किया है.

शो के तीसरे एपिसोड में अक्षय कुमार अपने रियल खिलाड़ी अवतार में शो की डेब्यूटेंट सामंथा रूथ प्रभु को अपनी आर्म्स में लिए हुए एंट्री करते नजर आ रहे हैं. इसी के साथ शो में तीसरी बार अपनी मौजूदगी दर्ज करते हुए, वह वही करते है जो उन्होंने हमेशा सबसे अच्छा किया है.

कॉन्ट्रोवर्शियल क्रिस रॉक-विल स्मिथ ऑस्कर थप्पड़ को याद करते हुए,  होस्ट करण जौहर ने अक्की से खुलकर पूछा, अगर क्रिस रॉक ने टीना के बारे में मजाक किया तो आप क्या करते?  इसपर कैंडिडली जवाब देते हुए अक्की ने कहा, मैं उनके अंतिम संस्कार के लिए भुगतान करूंता. वह ऐसा कहते हुए कहते हैं कि कोई भी मिसेज खिलाड़ी के साथ ऐसा मजाक नहीं कर सकता है.

सामंथा रूथ प्रभु के लिए, होस्ट ने बड़ी चतुराई से इंडस्ट्री में बेस्ट डांसर के लिए अपनी प्राथमिकता को यह कहकर हटा दिया, यदि आपको अपने सबसे अच्छे दोस्त की बैचलर पार्टी की मेजबानी करनी है, तो आप डांस करने के लिए किन दो बॉलीवुड हंक को हायर करेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह.

हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रसारण विशेष रूप से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा, जिसमें कॉफी बिंगो, मैश्ड अप के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर - फैन्स को उनके पसंदीदा सितारों के करीब लाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2022 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).