बॉलीवुड

IFFI 2019: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा ये बड़ा पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर की घोषणा

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन गोवा में किया जा रहा है. इस इस कार्यक्रम के 50वें वर्ष पर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को यहां 'आइकॉन ऑफ गोल्डन जुबिली' के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

IFFI 2019: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा ये बड़ा पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर की घोषणा
रजनीकांत और प्रकाश जावड़ेकर (Photo Credits: Instagram)

International Indian Film Festival 2019: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल' में 'आइकॉन ऑफ गोल्डन जुबिली' (Icon Of Golden Jubilee) के पुरस्कार के सम्मानित किया जाएगा. आज सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javdekar) ने ट्विटर पर घोषणा करते हुए बताया कि भारतीय सिनेमा में अपने अतुल्य योगदान के लिए रजनीकांत को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. आईएफएफआई (IFFI) का ये 50वां वर्ष है और इसका आयोजन गोवा में किया गया है. इस मौके पर यहां फिल्म और राजनीति से जुड़ी कई दिग्गज हस्तियां नजर आएंगी. ये भी पढ़ें: देश की तरक्की और एकता के लिए कॉमन भाषा होना अच्छी बात, लेकिन हिंदी थोपना गलत: रजनीकांत

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर लिखा, "बीते कई वर्षों से भारतीय सिनेमा में अपने महान योगदान के लिए श्री रजनीकांत को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल में आइकॉन ऑफ गोल्डन जुबिली के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

हाल ही में खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन को यहां उनके सबसे प्रभावशाली फिल्मों के लिए सम्मानित किया जाएगा. इसी के साथ यहां 76 देशों से तकरीबन 200 फिल्में यहां स्क्रीन की जाएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2019 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).