रेसलर और एक्टर जॉन सीना फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज ने 9वें में पार्ट में आ सकते हैं नजर
सलर और अभिनेता जॉन सीना (John Cena) 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' (Fast & Furious 9) में नजर आ सकते हैं...
लॉस एंजेलिस: रेसलर और अभिनेता जॉन सीना (John Cena) 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' (Fast & Furious 9) में नजर आ सकते हैं. अभिनेता विन डीजल (Vin Diesel) ने शुक्रवार को यह संकेत दिया. डीजल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला. इसमें उन्होंने फिल्म और अपने दिवंगत साथी पॉल वॉल्कर के बारे में बात की, जिनकी 2013 में कार क्रैश में मौत हो गई थी.
इस वीडियो के अंत में नीले सूट में जॉन सीना नजर आ रहे हैं और दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं. डीजल ने कहा, "दोस्तों, जैसा कि आपको पता है कि मैं हमेशा तेज सोचता हूं. मैं हमेशा आपकी ईमानदारी के योग्य कुछ अलग बनाने की जिम्मेदारी के बारे में सोचता हूं."
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह के दीवाने हुए WWE सुपरस्टार जॉन सीना, सोशल मीडिया पर कहा- अपना टाइम आएगा
उन्होंने आगे कहा कि, "मुझे पता है कि यह थोड़ा अजीब है, लेकिन मुझे लगता है कि हर साल पैब्लो (पॉल) सच की लड़ाई के लिए मेरे पास एक फौजी को भेजता है. पैब्लो मेरे पास किसे लेकर आया है, आज मैं उसे सामने लाता हूं. सबको प्यार."
इससे पहले सीना ने 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज में शामिल होने को लेकर अपनी ईच्छा जाहिर करते हुए कहा था, "यह मेरा सपना है कि मुझे मौका मिले."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2019 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

