मनोरंजन

Ed Sheeran-Cherry Seaborn Welcome Baby Girl: मशहूर गायक एड शीरन के घर गूंजी किलकारी, वाइफ चैरी सीबोर्न ने दिया बेटी को जन्म

मशहूर गायक-सॉन्ग राइटर एड शीरन पिता बन चुके हैं. उनकी पत्नी चैरी सीबोर्न ने बेटी को जन्म दिया है. बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते उनके घर बेटी का जन्म हुआ है. उन्होंने अपनी इस बेटी का नाम लायरा अन्टार्टिका (Lyra Antarctica) रखा है. एड ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को इस खुशखबरी को अपने सभी फैंस के साथ शेयर किया है.

Ed Sheeran-Cherry Seaborn Welcome Baby Girl: मशहूर गायक एड शीरन के घर गूंजी किलकारी, वाइफ चैरी सीबोर्न ने दिया बेटी को जन्म
एड शीरन और उनकी पत्नी चैरी सीबोर्न (Photo Credits: Instagram)

Ed Sheeran-Cherry Seaborn Welcome Baby Girl: मशहूर गायक-सॉन्ग राइटर एड शीरन पिता बन चुके हैं. उनकी पत्नी चैरी सीबोर्न ने बेटी को जन्म दिया है. बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते उनके घर बेटी का जन्म हुआ है. उन्होंने अपनी इस बेटी का नाम लायरा अन्टार्टिका (Lyra Antarctica) रखा है. एड ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को इस खुशखबरी को अपने सभी फैंस के साथ शेयर किया है. सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया गया जिसमें छोटे बच्चे के सॉक्स देखने को मिले.

इस फोटो को शेयर करते हुए एड ने बताया कि उनके पास अपने प्रशंसकों के लिए एक बढ़िया खबर है. एक अनुभवी और बेहतरीन डिलीवरी टीम की मदद से उनकी पत्नी चैरी सीबोर्न ने बेटी को जन्म दिया है और वो उनसे बेहद प्रेम करते हैं.'

ये भी पढ़ें: Hardik Pandya-Natasa Stankovic: हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टेनकोविक को किया किस, Instagram ने ये कहकर डिलीट की फोटो

एड शीरन के पोस्ट से ही पता चलता है कि वो और उनकी पत्नी जिंदगी के इस नए पड़ाव पर बेहद खुश हैं. आपको बता दें कि एड ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड चैरी सीबोर्न से 2018 में शादी की थी. उसी साल जनवरी महीने में उन्होंने उनके साथ अपने सगाई की घोषणा की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2020 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).