इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होगी 'हिचकी' की स्क्रीनिंग
अभिनेत्री रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'हिचकी' की स्क्रीनिंग इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में होगी. फिल्म महोत्सव 10 अगस्त से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगा. 'हिचकी' 11 अगस्त को दिखाई जाएगी.
मुंबई, अभिनेत्री रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'हिचकी' की स्क्रीनिंग इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में होगी.
फिल्म महोत्सव 10 अगस्त से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगा. 'हिचकी' 11 अगस्त को दिखाई जाएगी.
फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक बयान में कहा, "'हिचकी' ऐसे समय आई है, जब हमें वास्तव में प्रेरणादायक कहानी की जरूरत है, जो हमें यकीन दिलाती है कि कुछ भी असभंव नहीं है और अगर खुद पर और अपने लक्ष्य पर यकीन करें तो सबकुछ हासिल कर सकते हैं. इस महोत्सव में हमारी फिल्म की स्क्रीनिंग होना शानदार बात है."
फिल्म में रानी मुखर्जी टॉरेट सिंड्रोम से ग्रस्त एक ऐसी महिला की भूमिका में हैं जो बाद में अध्यापिका बनती है.
संबंधित खबरें
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ विवादों में, सिख समुदाय ने पोस्टर को लेकर मुंबई पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Eid 2026: शाहरुख खान ने दी दिल छू लेने वाली ईद की बधाई, कहा- ‘जो दुआ करें वो सब मिले’ (See Post)
Dhurandhar 2 Box Office Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास, पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली बनी पहली 'A' सर्टिफाइड फिल्म
Kangana Ranaut Reacts To Sara Ali Khan’s Badrinath ‘Sanatan’ Affidavit Issue: सारा अली खान विवाद पर कंगना रनौत का बयान, कहा सभी सनातनी हैं, शपथ पत्र देने में क्या दिक्कत (Watch Video)
\